महादेव सट्टा एप पैनल संचालक की मौत, रेड के दौरान बिल्डिंग से लगा दी थी छलांग

Updated on 05-07-2024 04:56 PM

दुर्ग। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप हैदराबाद पैनल संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसने पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम सुजीत कुमार साव निवासी भिलाई बताया जा रहा है।

पिछले सप्ताह एंटी साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया। एंटी साइबर क्राइम यूनिट एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि भिलाई के कुछ युवक ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल हैदराबाद के तेलंगाना में चला रहे थे। सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित कर टीम को रवाना किया गया। जहां एक मकान में छापामार कार्रवाई की। जहां पैनल संचालित करते एक नाबालिग समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल फोन, सट्टे का लेखा-जेखा, बैंक खाते, एटीएम और अन्य सामान बरामद किया। दुर्ग क्राइम ब्रांच की टीम तेलंगाना के गच्चीबाउली पहुंची थी। जहां एक मकान में ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल संचालित किया जा रहा था। जहां भिलाई के कैंप निवासी सुजीत साव के द्वारा पैनल चल रहा था और कार्रवाई के दौरान उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.