मुरुग मठ के महंत शिवमूर्ति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 2 नाबालिग बच्चियों से रेप का आरोप

Updated on 02-09-2022 05:03 PM
नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों से घिरे कर्नाटक के एक संत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुरुग मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग शरनारू को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। महंत शिवमूर्ति पर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के योन उत्पीड़न को लेकर पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। वकीलों के एक ग्रुप ने हाई कोर्ट की निगरानी में इस मामले की जांच की मांग की है। चित्रदुर्ग की स्थानीय अदालत ने गुरुवार को लिगायंत संत शिवमूर्ति की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी थी। माध्यमिक उच्च विद्यालय की दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न को लेकर महंत पर बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

संत के खिलाफ निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप
इस बीच वकीलों के एक समूह ने कर्नाटक एचसी के महापंजीयक को पत्र लिखकर दावा किया कि आरोपी संत के विरुद्ध जाच स्वंतत्र और निष्पक्ष तरीक से नहीं की जा रही है। पत्र में दावा किया गया है, 'संत को जांच  के लिए समन नहीं जारी किया गया और न ही उनका मेडिकल टेस्ट किया गया। जांच की ये खामियां दर्शाती हैं कि जांच में पहले से ही पूर्वाग्रह शामिल है।' मठ के प्रशासनिक अधिकारी एस के बसवराजन ने कहा कि वह महंत के विरुद्ध किसी भी साजिश का हिस्सा नहीं हैं और बच्चों की रक्षा करने की कोशिश कर उन्होंने बस अपना दायित्व निभाया है। बसवराजन पर आरोप है कि छात्राओं की ओर से महंत पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप के पीछे उनका ही हाथ है। बसवराजन और उनकी पत्नी को गुरुवार को प्रथम अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश से यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले में जमानत दी। मठ की  ही एक महिलाकर्मी ने बसवराजन के विरूद्ध यौन उत्पीड़न और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

पोक्सो और IPC के तहत संत के खिलाफ केस दर्ज
मैसुरु पुलिस ने यौन उत्पीड़न को लेकर शनिवार को यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) कानून और आईपीसी के तहत महंत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। जिला बाल संरक्षण इकाई के एक अधिकारी की शिकायत पर मठ के छात्रावास के वार्डन समेत कुल पांच लोगों के विरुद्ध यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस गुरुवार को वार्डन से पूछताछ की।

दो लड़कियों (पीड़िताओं) ने मैसुरु में गैर-सरकारी सामाजिक संगठन 'ओडनाडी सेवा समस्थे' से संपर्क कर उसे आपबीती बताई थी। उसके बाद संगठन ने पुलिस प्रशासन से संपर्क किया। तब पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले को चित्रदुर्ग स्थानांतरित किया गया, क्योंकि यह कथित अपराध वहां हुआ है। आरोप है कि मठ की छात्रावास में रहने वाली 14 और 15 साल की छात्राओं का यौन उत्पीड़न जनवरी, 2019 से जून, 2022 के बीच किया गया था। महंत पर बाद में अनुसूचित जाति/जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया। महंत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.