महाराजा बजाएगा विदेशी एयरलाइंस का बाजा! भारत से होगी दुनिया के हर शहर की नॉन स्टॉप उड़ान

Updated on 17-02-2023 07:22 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप (Tata Group) में वापसी के बाद एयर इंडिया (Air India) का कायापलट होने लगा है। कंपनी ने 470 विमानों को खरीदने का ऑर्डर दिया है। यह एविएशन इंडस्ट्री के इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इस सौदे के साथ ही 370 और विमानों को खरीदने का विकल्प भी शामिल है। यानी कंपनी ने कुल 840 विमान खरीदने की तैयारी में है। इस बेड़े के साथ एयर इंडिया विदेशी एयरलाइन कंपनियों को कड़ी चुनौती देने की स्थिति में पहुंच जाएगी। कंपनी का कहना है कि भारत से दुनियाभर के हर शहर के लिए नॉन स्टॉप उड़ान शुरू की जाएगी। कभी इंटरनेशनल रूट्स पर एयर इंडिया का दबदबा हुआ करता था। महाराजा की चमक कम होने से अभी इसमें विदेशी एयरलाइन कंपनियों की तूती बोलती है। हालांकि टाटा के पास जाने के बाद एयर इंडिया एक बार फिर अपना खोया रुतबा हासिल करने की योजना बना रही है।

एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल एंड ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर निपुण अग्रवाल का कहना है कि कंपनी ने एयरबस और बोइंग से अगले एक दशक में 840 एयरक्राफ्ट खरीदने का सौदा किया है। इसमें 470 विमान खरीदे जाएंगे जबकि 370 विमानों को खरीदने का विकल्प शामिल है। एयर इंडिया को अपने बेड़े से 113 पुराने विमानों को बाहर करना है। इन विमानों का इंटीरियर बहुत खराब है और इससे यात्रियों को परेशानी होती है। सरकारी कंपनी के तौर पर एयर इंडिया की हालत खस्ता थी। फंड की कमी के कारण इन विमानों के इंटीरियर को अपडेट नहीं किया जा सका। ग्लोबल सप्लाई चेन की दिक्कतों को देखते हुए इन्हें रिफर्बिशिंग करना आसान नहीं है।

हर शहर के लिए नॉन-स्टॉप उड़ान


एयर इंडिया को अगले 7-8 साल में 470 विमानों की डिलीवरी की जाएगी। कंपनी जब अपने पुराने विमानों को सेवा से हटाएगी तब उसके पास 370 विमानों का खरीदने का विकल्प होगा। यानी पुराने विमानों के रिटायर होने से कंपनी के फ्लीट पर कोई असर नहीं होगा। अग्रवाल ने कहा कि यह एयर इंडिया और भारत के एविएशन इतिहास में शानदार क्षण है। इसकी शुरुआत दो साल पहले एयर इंडिया के निजीकरण प्रक्रिया के साथ हुई थी। हमने इंजन बनाने वाली कंपनियों CFM International, Rolls-Royce और GE Aerospace के साथ भी लॉन्ग टर्म डील की है।

अग्रवाल ने कहा, 'टाटा ग्रुप एयर इंडिया को वर्ल्ड क्लास एयरलाइन बनाना चाहता है और यह ऑर्डर उसकी इस प्रतिबद्धता को दिखाता है। भारत से दुनिया के हर शहर के लिए नॉन स्टॉप उड़ान शुरू की जाएगी। एयर इंडिया के प्राइवेटाइजेशन ने इकॉनमिक संभावनाओं के दरवाजे खोले हैं।' एविएशन रेगुलेटर DGCA के हाल में जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई-सितंबर के दौरान 1.3 करोड़ लोगों ने विदेश से भारत आए और भारत से विदेश गए। इनमें से 43.8 परसेंट यात्रियों ने भारतीय एयरलाइंस के विमानों में सफर किया। कोरोना काल से पहले अक्टूबर-दिसंबर 2019 के दौरान 1.6 करोड़ इंटरनेशनल यात्रियों में से 29.2 परसेंट ने भारतीय एयलाइंस की फ्लाइट्स में सफर किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.