महाराष्ट्र चुनाव: ‘इनकी 4 पुश्ते आ जाएं तो भी आर्टिकल 370 बहाल नहीं होगी’... JK के मुद्दे पर मोदी-शाह की दो टूक

Updated on 08-11-2024 04:12 PM

मुंबई  । जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 को लेकर चल रहा घमासान महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को चुनावी रैलियों में यह मुद्दा उठाया और दो टूक शब्दों में दोहराया कि जम्मू-कश्मीर में अब आर्टिकल 370 की कभी वापसी नहीं होगी।

धुले में पीएम मोदी की चुनावी सभा, कहा- एक हैं तो सेफ हैं

पीएम मोदी ने धुले की चुनावी सभा में कहा, ‘सोचिए, अलग-अलग जातियों में टूटने से आप कितने कमजोर हो जाएंगे। इसलिए मैं कहता हूं - एक हैं तो सेफ हैं। हमें एकजुट रहकर कांग्रेस के खतरनाक खेल को नाकाम करना है और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते रहना है।’

‘जैसे ही कांग्रेस और INDI गठबंधन को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का मौका मिला, उन्होंने कश्मीर के खिलाफ अपनी साजिशें शुरू कर दीं... दो दिन पहले, उन्होंने अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया... क्या देश यह स्वीकार करेगा?..."’

‘कांग्रेस द्वारा एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का खतरनाक खेल खेला जा रहा है। और ये खेल इसलिए खेला जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस कभी दलितों-पिछड़ों-आदिवासियों को आगे बढ़ते नहीं देख सकती। यही कांग्रेस का इतिहास है।’

सांगली में अमित शाह ने विरोधियों को घेरा


सांगली में अमित शाह ने कहा, ‘भाजपा का वादा, पत्थर की लकीर होता है। कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना में चुनाव के समय राहुल बाबा और कांग्रेस ने वादों का पिटारा खोला, ये चुनाव जीत गए। लेकिन अब तो खड़गे जी भी कहने लगे कि संभलकर वादा करो, पूरा नहीं होता। जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष ही अपनी कांग्रेस पार्टी को नसीहत दे, वो आपसे किए गए वादे कैसे पूरा करेगी।’

‘राहुल बाबा, झूठ बोलने की फैक्टरी हैं। ये अग्निवीर को लेकर झूठ फैला रहे हैं कि अग्निवीर सेना के जवानों को बेकार कर देगी। मैं आज यहां से महाराष्ट्र के युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप इनके झांसे में न आइए, क्योंकि अग्निवीर युवाओं को बेकार करने का नहीं, बल्कि सेना को युवा बनाने का कार्यक्रम है।’

‘नरेन्द्र मोदी जी हमेशा से सेना के जवानों का सम्मान करते हैं। इंदिरा गांधी ने OROP का वादा किया था, लेकिन 40 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, मगर वो वादा पूरा नहीं हुआ। OROP का वादा पूरा करने का काम हमारे नेता, आपके प्रिय, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया। 1 लाख 55 हजार करोड़ रुपये 10 साल में OROP के तहत सेना के जवानों और उनके परिवारों के बैंक खातों में भेज दिया गया है।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.