दुबले-पतला शरीर, भूख हड़ताल और मराठा आंदोलन से हिला दी महाराष्ट्र की सरकार... जानें मनोज जरांगे कौन

Updated on 05-09-2023 01:48 PM
महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण आंदोलन शुक्रवार को हिंसक हो गया। जमकर लाठीचार्ज हुआ। इस लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए। अंबाड तहसील में धुले-सोलापुर रोड पर अंतरवाली सराथी गांव में हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। मराठाओं पर लाठीचार्ज को लेकर सिसायत तेज हो गई है। विपक्ष ने शिंदे, पवार और फडणवीस की सरकार को निशाने पर लिया। बीजेपी पर हमले शुरू हो गए। आखिर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लाठीचार्ज के मामले में माफी मांगनी पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम में एक नाम खूब चर्चा में है। यह नाम हे मनोज जारांगे का। मनोज जरांगे ही मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। वह भूख हड़ताल कर रहे हैं।

बीड में हुआ जन्म, जालना में बसे

मनोज जरांगे पाटील मूलतः महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले हैं। यहां छोटे से गांव मातोरी गांव में उनका जन्म हुआ था। आजीविका के लिए वह बीड से जालना के अंबाद आकर बस गए। यहां उन्होंने एक होटल में काम किया। हालांकि कुछ समय बाद मनोज जरांगे पाटील ने कांग्रेस जॉइन की। वह कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता थे। हालांकि कुछ समय बाद वह कांग्रेस से अलग हो गए।

12 तक ही की पढ़ाई

मनोज जरांगे देखने में बहुत दुबले-पतले हैं। मनोज जरांगे लंबे समय से मराठा आंदोलन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 2010 में 12वीं पास की और उसके बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी। पढ़ाई छोड़कर वह मराठा आंदोलन से जुड़ गए। होटल में नौकरी करके थोड़ी आमदनी होती लेकिन उसके बावजूद मराठा आंदोलन की चाहत ने उन्हें पीछे नहीं हटने दिया।

मराठा आरक्षण आंदोलन का बड़ा चेहरा

मनोज जरांगे ने मराठा आंदोलन की मुहिम 2011 से शुरू की। 2023 में अब तक उन्होंने 30 से ज्यादा बार आरक्षण के लिए आंदोलन किया। मनोज जरांगे को मराठा आरक्षण आंदोलन का बड़ा चेहरा माना जाता है। मराठवाड़ा एरिया में उनका बहुत सम्मान है। 2016 से 2018 तक जालना में मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व भी मनोज जरांगे ने ही किया था।

मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए बेची जमीन

मनोज जरांगे के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी, 3 भाई और 4 बच्चे हैं। मनोज की पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है लेकिन वह अपनी मराठा आंदोलन की मुहिम को परिवार से ज्यादा महत्व देते हैं। मनोज ने मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए अपना एक संगठन बना रखा है। उसका नाम मनोज ने 'शिवबा' रखा है। मनोज के पास महज 4 एकड़ पैतृक जमीन थी। आंदोलन के लिए उन्होंने उस 4 एकड़ में 2 एकड़ जमीन भी बेच दी है।

​8 दिन से भूख हड़ताल पर​

मनोज जारांगे आठ दिनों से अंतरवाली सराती गांव में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अर्जुन खोतकर और नारायण कुचे दोनों ने मंगलवार सुबह मनोज जारांगे से मुलाकात की। उन्होंने मराठा आरक्षण को लेकर राज्य सरकार का पक्ष मनोज जारांगे के सामने रखा। सरकार की ओर से जो भी नेता, मंत्री मराठा आंदोलन प्रदर्शन को शांत करना चाहता है, वे सभी मनोज जरांगे से ही मिल रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.