एक साथ पेट्रोलिंग कर रही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस

Updated on 10-12-2024 02:38 PM

रायपुर । नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक, तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़) की पुलिस मुरकुडडोह बेस कैंप में पेट्रोलिंग कर रही है।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मुरकुडडोह बेस कैंप का अहम स्थान है। यहां महाराष्ट्र की C-16, मध्य प्रदेश की हाफ फोर्स और छत्तीसगढ़ की डीआरजी फोर्स पेट्रोलिंग करती है।

एक इनामी सहित दो नक्सली गिरफ्तार

इस बीच बीजापुर से खबर है कि डीआरजी बीजापुर व थाना नैमेड़ के जवानों ने रविवार को मोसला-दुरधा के जंगल से कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में शामिल एक लाख के इनामी नक्सली सन्नू कोरसा ऊर्फ गुट्टा व पंडरू उरसा को गिरफ्तार किया है।

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवान मोसला-दुरधा के जंगल की ओर गए थे। वहां पांच दिसंबर24 को कडेर के भूतपूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में शामिल एक लाख के इनामी मोसला अध्यक्ष सन्नू कोरसा ऊर्फ गुट्टा व पंडरू उरसा को पकड़ा गया

पकड़े गए नक्सलियों से घटना में शामिल अन्य नक्सलियों के सबंध में जानकारी मिली है, जिसके आधार पर घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। दोनों नक्सलियों के विरूद्ध थाना नैमेड़ में कार्रवाई उपरांत रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.