महासमुंद : कलेक्टर से एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय ने की सौजन्य भेंट
Updated on
03-03-2023 09:34 PM
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर से आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में मध्यप्रदेश के राजगढ़ की एथलीट और पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सुश्री मालवीय को महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की जा रही उनकी साइकिल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके प्रयास की सराहना की। उन्हांने कहा कि मध्य प्रदेश की सुश्री आशा मालवीय बहुत ही अच्छे कार्यां के लिए इतनी शानदार यात्रा कर रही हैं, वास्तव में ऐसी साइकिल यात्रा बहुत सारी लड़कियों को लड़की होने के विभिन्न प्रकार के सामाजिक दबावों से बाहर आने और अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा मौजूद थे। सुश्री मालवीय ने बताया कि वे मध्यप्रदेश की राजगढ़ के खिलचीपुर तहसील के छोटे से गांव नाटाराम की रहने वाली एक साधारण परिवार से हैं। आशा बताती हैं कि उनकी लगन और मेहनत देख पढ़ाई के लिए उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ-साथ हर तरह की मदद लोगों ने की। वे ग्रेजुएशन कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वे सम्पूर्ण भारत साइकिल यात्रा सोलो साइकिलिस्ट के रूप में कर रही हैं। इस यात्रा का उद्देश्य महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण है। वह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 1 नवंबर 2022 को यात्रा प्रारम्भ की है। इसका समापन देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को करेंगी। वे भारत के 28 राज्यों में अब तक 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगी। अभी तक उन्होंने 9 राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में 9705 किलोमीटर दूरी तय कर चुकी हैं। छत्तीसगढ़ 10 वां राज्य है। इसके उपरांत वे ओड़िशा प्रांत की यात्रा करेंगी। प्रतिदिन वे 100 से 300 किलोमीटर के बीच यात्रा करती है। उन्होंने सबसे अधिक साइकिल यात्रा 11 घंटे में 297 किलोमीटर विजयवाड़ा से हैदराबाद वाले रूट में की है। उन्होंने कहा कि भारत भ्रमण के दौरान जो अनुभव प्राप्त होगा उसको लेकर आगामी समय में एक किताब भी लिखेंगे। सुश्री मालवीय ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि दुनिया को पता चले कि भारत देश की महिलाएं सभी जगह सुरक्षित है। भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा जाता है। वे रात्रि समय में भी साइकिल यात्रा करती हैं। महिलाओं को अपने मन से डर निकाल देनी चाहिए। महिलाएं सभी कार्य कर सकती हैं।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…