महासमुंद: सिरपुर महोत्सव में जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी

Updated on 07-02-2023 07:29 PM

लोगों को  मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

बड़ी एलईडी स्क्रीन पर योजनाओं-उपलब्धियों किया जा रहा प्रदर्शन

महासमुंद, 7 फ़रवरी 2023

सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां पर आधारित छायाचित्र विकास प्रदर्शनी सिरपुर में लगाई गई है। यह तीन दिवसीय निःशुल्क प्रदर्शनी मुख्य सांस्कृतिक मंच के सामने लगाई गई है। जिसे महोत्सव में आने वाले आगन्तुक प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंच रहे है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री और जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन का भी वितरण किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी 5 फ़रवरी से पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि 10 बजे आम जानता के लिए खुली हुई है।

ज़िला जनसंपर्क अधिकारी श्री शशिरत्न पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरपुर महोत्सव में आने वाले सैलानियों और दर्शक सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। प्रदर्शनी का अवलोकन अधिकारी-कर्मचारियों और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों ने खास रुचि दिखाई। ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलने पर प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं। निःशुल्क वितरित की जा रही सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक एवं पॉम्प्लेट को बहुत उपयोगी भी बता रहे हैं।

वही राज्य शासन की योजनाओं का बड़ी एलईडी स्क्रीन के ज़रिए प्रदर्शन किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले लोग ख़ास कर युवा स्क्रीन और प्रदर्शनी में अपनी और मित्रों के साथ तस्वीर खीच रहे है। महोत्सव में विभिन्न विभागों महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकीय, ज़िला विधिक,आदिम जाति कल्याण, पर्यटन, कृषि, वन विभाग, उद्यानकी, पशुपालन, समाज कल्याण आदि ने भी प्रदर्शनी स्टाल लगाए है और विभागीय योजनाओं की जानता को शासन की  योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

बतादें कि प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को ऑकड़ों और रंगीन छायाचित्र के साथ सरल भाषा में प्रदर्शित किया गया है - मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल, गोधन न्याय योजना, वनोपज, राम वन गमन पथ, छत्तीसगढ़ मॉडल, लोक परम्पराओं और संस्कृति का, न्याय का इरादा निभाया वादा आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गयी है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। लोगों के लिए प्रदर्शनी निःशुल्क है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.