महासमुंद : श्रीमती क्षीरसागर दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई
Updated on
04-03-2023 09:05 PM
समाज कल्याण विभाग से मान्यता एवं अनुदान प्राप्त फॉर्चून फाउण्डेशन समाज सेवी संस्था ग्राम- प्रेतनडीह, पोस्ट - केन्दुढार, विकासखण्ड - सरायपाली द्वारा संचालित विकासखण्ड बागबाहरा के फॉर्चून नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम करमापटपर बागबाहरा खुर्द में कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर की धर्म पत्नि श्रीमती पल्लवी क्षीरसागर संस्था के दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के साथ शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम के तहत शामिल हुई। उन्होंने विगत दिनों संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा पैरा एथलेटीक्स में मेडल प्राप्त करने पर बधाई दी और बच्चों को रंग-गुलाल लगाया। श्रीमती क्षीरसागर ने बच्चों के साथ फूलों की होली खेली, दृष्टि बाधित बच्चों को उपहार एवं मिठाई खिलाकर होली पर्व की बहुत-बहुत बधाई दी तथा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। संस्था के अध्यक्ष नए वर्तमान गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया गया। उन्होंने छात्रों के स्पेशल लर्निंग कम्प्यूटर कक्ष का अवलोकन भी किया। संस्था में संचालित गतिविधियों की उन्होंने सराहना की । इस अवसर पर उनके साथ श्रीमती मनोरमा पाण्डेय, श्रीमती रेखा छवई एडिशनल एस.पी., श्रीमती निवेदिता शर्मा, श्रीमती कस्तुरी सारथी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नेहा भेडिया, श्रीमती मिशा कोसले, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती मधु साहू, तहसीलदार कोमाखान श्रीमती ममता ठाकुर, नायब तहसीलदार तुमगांव श्रीमती शशि नर्मदा, नायब तहसीलदार श्री कमलेश सिदार, पटवारी कामिनी बरिहा, अध्यक्ष फॉर्चून फाउण्डेशन श्री निरंजन साहू , श्री अमित सक्सेना एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी / कर्मचारिगण एवं फॉर्चून फाउण्डेशन संस्था के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संस्था की गतिविधियाँ जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया जा रहा है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…