महतारी वंदन, पीएम विश्वकर्मा योजना से लोगों लाभान्वित करें : कलेक्टर

Updated on 06-02-2024 05:05 PM

कोरिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर प्रकरणों का निराकरण करने तथा महतारी वंदना योजना तथा पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए अधिक-से-अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देष दिए।

कलेक्टर ने बैठक में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, जल जीवन मिशन आदि प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की उन्होंने माननीय हाईकोर्ट से प्राप्त लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना धान खरीदी व धान के उठाव की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में जन चौपाल, पीजी पोर्टल एवं जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिये।

राजस्व अधिकारी करें निरंतर निरीक्षण
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी उपस्थित राजस्व अधिकारियों को छात्रावास, आश्रम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरंतर निरीक्षण कर उचित व्यवस्था बनाए रखने तथा आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक कलेक्टर नीलम टोप्पो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में चुलादर के स्कूली बच्चों ने कलेक्टर के समक्ष रखी अपनी समस्या
 संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के समक्ष 62 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किये। विकासखण्ड सोनहत के दूरस्थ ग्राम पंचायत चुलादर के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने शिक्षक की मांग करते हुए कलेक्टर से आवदेन सौंपा। कलेक्टर ने बढ़ी ही आत्मियता से बच्चों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस संबंध में कलेक्टर लगेंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों की पढ़ाई में अड़चन न आए इसके लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा बच्चों को झुमका पर्यटन स्थल की सैर कराने को कहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.