सांकरा पाटन में बनेगा महात्मा गांधी उद्यानिकी-वानिकी विश्वविद्यालय

Updated on 20-05-2023 10:05 PM

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भव्य प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवनों सहित छात्रावास, अनुसंधान केन्द्र भवन, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य भवनों के निर्माण का कार्य का शिलान्यास करेंगे।

इस विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का निर्माण 119 करोड़ 90 लाख 77 हजार रूपए की लागत से कराया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं को उद्यानिकी एवं वानिकी आधारित विषयों के अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए इस विश्वविद्यालय की शुरूआत 02 अक्टूबर 2020 को की गई थी।

इस विश्वविद्यालय के अधीन राज्य में कुल 18 उद्यानिकी महाविद्यालय संचालित है, जिसमें 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय हैं। विश्वविद्यालय के अधीन सांकरा में उद्यानिकी एवं वानिकी के पृथक-पृथक महाविद्यालय संचालित है।

 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति एवं जलवायु उद्यानिकी एवं वानिकी के लिए बेहद अनुकूल है। राज्य में उद्यानिकी एवं वानिकी को बढ़ावा देने के साथ ही इसके जरिए युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसकी विशेष शिक्षा के लिए इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।


इस विश्वविद्यालय के अधीन संचालित महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र ही डिग्री भी दी जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा उद्यानिकी एवं वानिकी के क्षेत्र में पीएचडी भी कराई जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में स्नातक फाइनल ईयर का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
 
महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन सांकरा में 44.52 करोड़ रूपए की लागत से शैक्षणिक भवन, 10.01 करोड़ रूपए की लागत से संचालनालय भवन, 9.99 करोड़ रूपए की लागत से प्रशासनिक भवन, 95 लाख की लागत से कुलपति आवास तथा   6 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से आवासीय भवनों का निर्माण कराया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में 3.47 करोड़ रूपए की लागत से 100 सीटर स्नातक बालिका छात्रावास, 4.77 करोड़ रूपए की लागत से 100 सीटर स्नातकोत्तर बालक छात्रावास, 3.47 करोड़ रूपए की लागत से 100 सीटर स्नातक बालक छात्रावास, 2.69 करोड़ की लागत से किसान छात्रावास, 48 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन, 56 लाख रूपए की लागत से बैंक एवं पोस्ट ऑफिस भवन, 7.6 करोड़ रूपए की लागत से इंडोर स्टेडियम, 7 करोड़ रूपए की लागत से उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र का प्रशासनिक भवन, 5.92 करोड़ रूपए की लागत से 75-75 सीटर बालक-बालिका छात्रावास तथा 12 करोड़ रूपए की लागत से वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के प्रशासनिक भवन सहित छात्रावास भवनों का निर्माण कराया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.