महेश बाबू के पिता घट्टामनेनी कृष्णा का निधन, 2 महीने पहले ही अलविदा कह गई थीं मां

Updated on 15-11-2022 06:06 PM

साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू का कृष्णा घट्टामनेनी का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। कृष्णा घट्टामनेनी (Ghattamaneni Krishna) खुद भी साउथ के जाने-माने एक्टर थे। उन्हें इंडस्ट्री में सुपरस्टार कृष्णा नाम से जाना जाता है। हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में कृष्णा ने अंतिम सांस ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कृष्णा के निधन पर शोक प्रकट किया है।

हर्ट अटैक के बाद थे हॉस्पिटल में भर्ती
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी दिग्गज एक्टर कृष्णा के निधन पर शोक प्रकट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि सोमवार को महेश बाबू के पिता कृष्णा को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी, और फिर वो खबर आई जिसने सभी का दिल तोड़ दिया।

मां के बाद अब उठ गया पिता का साया
महेश बाबू और उनके फैंस में शोक की लहर है। महेश बाबू ने 2 महीने पहले ही अपनी मां को खो दिया था और अब उनके सिर से बाप का साया उठ गया है। महेश बाबू का परिवार एक दिक्कत से उबर भी नहीं सका था कि अब ये दूसरी दुखद खबर आ गई है। महेश बाबू अपने माता-पिता के काफी करीब थे और कई बार उनके साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे।

5 दशक में 350 से ज्यादा फिल्में
कृष्णा घट्टामनेनी ने सिनेमा जगत को नए पायदान पर पहुंचाने में काफी मदद की। अपने कुल 5 दशक के करियर में वह 350 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए और 1961 में डेब्यू करने वाले कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। कृष्णा एक एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राजनेता भी थे। कृष्णा की पहली शादी इंदिरा से हुई थी और दूसरी विजय निर्मला से। उनके कुल 5 बच्चे हैं जिनमें से 2 बेटे और 3 बेटिया हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.