बांग्लादेश की हार के बीच छा गए महमूदुल्लाह, शतक जमाकर खोली साउथ अफ्रीका की बॉलिंग की पोल

Updated on 25-10-2023 02:29 PM
मुंबई: बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप के मुकाबले में जूझ रही थी। 58 रन पर टीम के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद भी निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर महमूदुल्लाह ने शतक ठोक दिया। वह टीम के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उस समय 4 बल्लेबाज 42 रन पर आउट हो चुके थे। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज लय में थे लेकिन महमूदुल्लाह ने सभी का डटकर सामना किया।

104 गेंद पर महमूदुल्लाह का शतक

महमूदुल्लाह ने 104 गेंदों पर वनडे क्रिकेट में अपना चौथा शतक पूरा किया। उन्होंने अपना आखिरी शतक 2017 में बनाया था। उनके सभी चार शतक आईसीसी टूर्नामेंट में ही बने हैं। 2015 वर्ल्ड कप में उन्होंने दो शतक लगाए थे। इस मुकाबले में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर शतक पूरा किया। 9वें विकेट के लिए उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान के साथ 68 रन जोड़े। इसमें रहमान का योगदान सिर्फ 11 रनों का था।

111 रनों की खेली पारी

महमूदुल्लाह ने इस मुकाबले में 111 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 111 गेंदों का ही सामना किया। वह 9वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए तो टीम का स्कोर 227 रन था। भले ही बांग्लादेश की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई लेकिन अफनी बैटिंग से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। वह बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप में भी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

साउथ अफ्रीकी बॉलिंग की पोल खोली

महमूदुल्लाह के इस शतक ने साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी की कमी को भी उजागर कर दिया है। टीम के तेज गेंदबाज शुरुआत में तो दबाव बनाते हैं लेकिन उनके पास कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है जो बीच के ओवर में बल्लेबाज पर दबाव बना सके। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी यही हुआ था। गेंद पुरानी होने के बाद तेज गेंदबाज भी काफी बेअसर हो जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.