कलेक्टर महोबे ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश

Updated on 05-03-2026 01:41 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में चांपा निवासी धनेश्वरी दुबे ने अपने हार्ट ट्रांसप्लांट के उपचार हेतु आर्थिक सहयोग हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन की सलाह दी गई है, परंतु उच्च उपचार लागत के कारण आर्थिक कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुबे को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत यथाशीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों की त्वरित प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।        

इसी प्रकार तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम अकलतरी निवासी जीवनलाल द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार करवाने, तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम नैला निवासी अब्दुल कूद्दुश द्वारा सीमांकन करवाने, विकासखंड बलौदा अन्तर्गत ग्राम जर्वे च निवासी बोधीराम द्वारा वृद्धा पेंशन दिलाने, ग्राम कुरदा निवासी पुरातन बाई द्वारा एपीएल राशनकार्ड बनवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम तिलई निवासी सीताराम बरेठ द्वारा खाता विभाजन करवाने, विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी निवासी सीमा देवी द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.