महोबा के होमगार्ड कमाडेंट मनीष दुबे पर लटकी सस्‍पेंशन की तलवार, जांच में पाए गए दोषी

Updated on 11-07-2023 12:34 PM
लखनऊ: बरेली की पीसीएस ज्‍योति वर्मा और महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे। उत्‍तर प्रदेश सरकार के ये दोनों अफसर करीब एक महीने से लगातार सुर्खियों में हैं। ज्‍योति के पति आलोक मौर्य का आरोप है कि इन दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। साथ ही इन्‍होंने मिलकर उन्‍हें रास्‍ते से हटाने की साजिश भी रची है। प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस आलोक के इन आरोपों की छानबीन कर रही है। इस बीच, होमगार्ड विभाग ने मनीष दुबे पर लगे आरोपों की जांच पूरी कर ली है जिसमें वह दोषी पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उनका सस्‍पेंड करने की सिफारिश कर दी गई है। डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्य को सौंप दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जांच में मनीष दुबे के ज्‍योति मौर्य समेत तीन मामलों का जिक्र किया गया है। मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने का दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश कर दी गई है। जल्‍द ही यह रिपोर्ट यूपी सरकार को भेजी जाएगी जो कार्रवाई पर फैसला लेगा। बताया जा रहा है कि मनीष दुबे का पहला मामला एसडीएम ज्‍योति मौर्य से जुड़ा है। दोनों के बीच संबंधों की वजह से विभाग की छवि धूमिल हुई है।

मनीष की पत्‍नी ने 80 लाख दहेज मांगने का लगाया आरोप
दूसरा केस अमरोहा का बताया जा रहा है। यहां एक महिला होमगार्ड ने मनीष दुबे पर आरोप लगाया था कि वह उसे अकेले कमरे में मिलने के लिए बुलाते थे। जब वह नहीं गई उसकी ड्यूटी रोक दी। महिला ने इसकी शिकायत डीजी होम से भी की थी। वहीं, तीसरी शिकायत मनीष दुबे की पत्‍नी की है। होमगार्ड विभाग की जांच के दौरान मनीष की पत्‍नी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद वह उनसे 80 लाख रुपये दहेज मांग रहे थे। पहले मनीष की पत्‍नी ने बयान देने से मना कर दिया था पर बाद में उन्‍होंने दो पन्‍ने का अपना बयान डीआईजी संतोष सिंह को भेजा था।

समझौता करने को राजी हैं आलोक मौर्य

गौरतलब है कि एसडीएम ज्‍योति मौर्य ने अपने पति आलोक और ससुरालवालों पर दहेज उत्‍पीड़न का केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उन्‍होंने कहा है कि आलोक उन पर फॉर्च्‍यूनर कार लाने का दबाव डाल रहे थे। साथ ही उनका वॉट्सऐप हैक कर निजी मैसेज वायरल कर दिया। धूमनगंज थाने की पुलिस ने ज्‍योति मौर्य का बयान दर्ज कर लिया है। जल्‍द ही आलोक और उनके घरवालों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा। इस बीच, यह भी खबर आई कि आलोक मौर्य समझौता करने के लिए राजी हो गए हैं। उनका कहना है कि वह अपनी जुड़वां बेटियों के लिए ज्‍योति मौर्य के साथ समझौता करना चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.