महतारी वंदन ने बढ़ाई रक्षाबंधन की मिठास, उषा पांडे अब भाई के लिए खरीदेंगी राखी और उपहार

Updated on 24-08-2026 12:55 PM

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ खुशियों के अवसर भी लेकर आ रही है। रक्षाबंधन पर्व से पहले योजना की 30 वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से सूरजपुर निवासी एवं हितग्राही श्रीमती उषा पांडे की खुशियां बढ़ गई हैं। अब वे इस राशि से अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार खरीदकर रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाएंगी।

श्रीमती उषा पांडे बताती हैं कि भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन उनके लिए हमेशा खास रहा है। इस बार पर्व के ठीक पहले महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त की राशि मिलना उनके लिए खुशी की दोहरी सौगात लेकर आया है। वे कहती हैं कि “मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, हमारे विष्णु भैया ने रक्षाबंधन से पहले खाते में राशि डालकर हमारी खुशियां दोगुनी कर दी हैं।”  वे बताती हैं कि प्राप्त राशि का उपयोग वे सबसे पहले अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने में करेंगी। इसके साथ ही भाई के लिए अपनी ओर से एक उपहार भी लेंगी। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने भाई के प्रति स्नेह और अपनत्व को अपनी सामर्थ्य के अनुसार व्यक्त करने का अवसर भी है।श्रीमती पांडे ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग दे रही है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व पर इस राशि का मिलना उनके लिए विशेष खुशी का विषय है। उन्होंने महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शासन की इस पहल से उनके जैसे परिवारों के त्योहारों की खुशियों में एक नया रंग जुड़ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।कलेक्टर  कुंदन कुमार से रावघाट माइन्स श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने आज सौजन्य भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा।…
 25 August 2026
कोरिया।कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा…
 25 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे…
 25 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में गिरनार नेमी तप की आराधना अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 दिवसीय इस तप के अंतिम तीन दिन…
 25 August 2026
भिलाई नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वैशाली नगर विधानसभा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में…
 25 August 2026
दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं…
 25 August 2026
दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित…
 25 August 2026
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार…
 25 August 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार…
Advt.