महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम : बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने दिलाई शपथ

Updated on 24-12-2024 01:52 PM

रायपुर। राज्य सरकार के सफलतम एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर  रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू भी शामिल हुए। सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करने की शपथ भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पाती का भी वाचन किया गया और सभी लाभान्वित महिलाओं को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में लगाए गये स्वास्थ्य कैम्प में महिलाओं के बीपी और शुगर की जांच की गई। कार्यक्रम स्थल पर ही आधार कैम्प में आधार पंजीयन और सुकन्या समृद्धि योजना के तहत भी खाते खोले गये। फुगड़ी, महिला रस्साकशी, निम्बू चम्मच स्पर्धा, महिला कुर्सी दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बीरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित पार्षद होरीलाल देवांगन, भारती नंदू चंद्राकर और अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.