महतारी वंदन योजना एक गृहिणी की आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

Updated on 13-03-2025 11:57 AM

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नई आशा बनकर आई है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महासमुंद ब्लॉक परियोजना (ग्रामीण) सेक्टर झलप 01 के ग्राम बरेकेलकला की गृहिणी श्रीमती अनुसुइया बाई चक्रधारी की है, जो अपने परिवार की आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं, इस योजना से लाभान्वित होकर अपनी पारंपरिक कला को पुनर्जीवित कर सकीं। इस योजना के तहत हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि को उन्होंने अपने पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाने के काम में लगाया। यह उनकी पारिवारिक कला थी, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे इसे आगे नहीं बढ़ा पा रही थीं। सरकारी सहायता राशि से उन्होंने कच्चा माल, रंग और अन्य जरूरी सामग्री खरीदी। धीरे-धीरे उनका व्यवसाय बढ़ा, और उनके मिट्टी के सुंदर व हस्तनिर्मित बर्तन बाजार में पसंद किए जाने लगे। अब वे घर के खर्चों में योगदान देने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा का भी जिम्मा उठा रही हैं। महतारी वंदन योजना न केवल आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बना रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.