महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

Updated on 03-08-2026 01:42 PM

सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती मड़कम कामे इसका प्रेरणादायी उदाहरण हैं। योजना के तहत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है। उनकी सूझबूझ और संसाधनों के बेहतर उपयोग से आज उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

   मड़कम कामे को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त हुआ है, वहीं जल जीवन मिशन के माध्यम से उनके घर तक नियमित शुद्ध पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध हुई है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग उन्होंने परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया, जिससे घरेलू आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के समन्वित लाभ ने उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

   अपने जीवन में आए इस सुखद बदलाव से उत्साहित मड़कम कामे अब अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं ने उनके परिवार को नई उम्मीद और सम्मानजनक जीवन दिया है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितैषी पहलें ग्रामीण महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.