महतारी वंदन योजना से महिलाओं के चेहरे पर झलक रही खुशी

Updated on 08-02-2024 06:35 PM

कांकेर। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए नई उमंग और उत्साह लेकर आई है। जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित होने वाले शिविरों में योजना का लाभ उठाने महिलाएं बड़ी संख्या में आ रही हैं।

कांकेर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बागोडार में गुरुवार को समाधान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरा। शिविर में फॉर्म भर रहीं ग्राम बागोडार निवासी महिला श्रीमती सुकारो बाई निषाद ने बताया कि योजना से प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि मिलेगी, इससे बहुत आर्थिक मदद मिलेगी। उन्होंने कहा वे इस राशि का उपयोग राशन सामान के साथ ही अपने लिए श्रृंगार के सामान और साड़ी खरीदने में करेंगी।

इसी प्रकार श्रीमती चंदा पटेल ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बच्चे हैं। छोटा बेटा कक्षा तीसरी में और बड़ी बेटी में कक्षा आठवीं में पढ़ाई कर रही हैं। वे अपने परिवार का पालन-पोषण मजदूरी करके करती हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा  महिलाओं के हित में शुरु की गई महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी मिलने से उन्हें बहुत खुशी हुई। इस योजना से तहत प्रतिमाह मिलने वाली राशि से उनके बच्चों के परवरिश में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वह अपने बच्चों की आगे की पढ़ाई में लगाएंगी जिससे भविष्य में वे अपने पैरों में खड़े हो सके।

ग्राम बागोडार निवासी श्रीमती चित्ररेखा नेताम ने भी महतारी वंदन योजना का आवेदन भरते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं के लिए यह योजना बहुत ही राहत देने वाली है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इससे महिलाएं आर्थिक रूप सशक्त होंगी। समाधान शिविर में फॉर्म भरने पहुंचीं महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के लिए खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.