MP में सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर के दूसरे फेज की मुख्य परीक्षा की बदली तारीख, अब 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

Updated on 27-03-2026 11:42 AM

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं अभ्यर्थी आठ अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। ईएसबी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इसके अनुसार पहले यह परीक्षा नौ अप्रैल को प्रस्तावित थी। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। इस कारण उन्होंने परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। इस कारण परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही परीक्षा शुल्क जमा करने की समय-सीमा में भी वृद्धि की गई है, जिससे अभ्यर्थी आसानी से प्रक्रिया को पूरा कर सकें।

जारी आदेश में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। सफल अभ्यर्थी शुल्क जमा करेंगे। तभी द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

बता दें, कि प्रथम चरण का परिणाम 12 मार्च को जारी किया गया था, जबकि परीक्षा 16 से 21 जनवरी 2025 के बीच आयोजित हुई थी। परिणाम के आधार पर कुल 5734 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए पात्र घोषित किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.