दिसंबर-जनवरी में मेन्स, पौने तीन लाख में 5 हजार 299 कैंडिडेट हुए पास

Updated on 11-11-2023 02:32 PM
पटना: BPSC PT का Result आ गया है। पौने तीन लाख में से 5 हजार 299 कैंडिडेट पास हुए हैं। इस बार कुल वैकेंसी 475 है। उम्मीद है कि दिसंबर-जनवरी में मेन्स की परीक्षा होगी। पीटी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान था। तीन प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर का नंबर काटा गया था। इससे पहले चार गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर का अंक काटा जाता था। मगर, अब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के तरीके को अपनाया है।

BPSC 69वीं का PT रिजल्ट


बिहार लोक सेवा आयोग से 69वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आ गया। इसकी आंसर शीट 28 अक्टूबर को जारी की गई थी। इस बार की पीटी परीक्षा में 5299 कैंडिडेट पास हुए हैं। 475 सीटों के लिए मेन्स एग्जाम दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना है। मेन्स में जो पास होंगे उनका इंटरव्यू किया जाएगा। तब फाइनल रिजल्ट आएगा।


ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं
  • साइट की होम पेज पर, प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • फिर पोस्ट वाइज प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • बीपीएससी रिजल्ट की पीडीएफ लिस्ट स्क्रीन पर खुलेगी
  • इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें
  • पीडीएफ को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट पास रख लें

2 लाख 70 हजार कैंडिडेट हुए थे शामिल

बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए राज्य भर में 488 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। चार लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था, जिसमें 2 लाख 70 हजार 412 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा के लिए पटना में ही 35 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। बीपीएससी ने 69वीं पीटी के साथ एकीकृत 69वीं संयुक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा का भी रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें कुल 109 कैंडिडेट पास हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.