आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा... ट्रैवलर की अज्ञात वाहन से टक्कर में 4 बारातियों की मौत, 8 घायल

Updated on 29-11-2023 12:40 PM
निर्मल राजपूत, मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना कोसीकला क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मरने वाले सभी लोग हरियाणा पलवल के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग बाराती हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायलों को आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। वहां उनका इलाज चल रहा है।

जिले के कोसीकला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 19 पर मंगलवार की रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में चार बारातियों की जान चली गई, जबकि आठ बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हरियाणा के पलवल के दिघोट औरंगाबाद, थाना मुंडकटी से बारात छाता के उमराया गांव आई थी। बारात में शामिल होने के लिए 15 बाराती एक ट्रेवलर संख्या UP-16 FT-0456 से पहुंचे थे। यहां से ट्रेवलर सवार बाराती देर रात खाना खाकर रात वापस पलवल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, बारात में शामिल लोग जैसे ही कोसी क्षेत्र में आगरा- दिल्ली नेशनल हाईवे पर पहुंचे। ट्रेवलर के आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान ध्रुव, चुन्नी लाल, श्याम और दलवीर सिंह (35) की मौत हो गई। वहीं, घायल मोहित, रोहतास, रोहन और नवीन का इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही बाराती वाले घर में माहौल बदल गया। एक तरफ तो परिवार में दुल्हन लाने की खुशी थी और दूसरी तरफ हादसे की सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। जो बाराती दुल्हन लेने गए हैं, वह वापस लौटकर भी नहीं आएंगे, यह कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। एक पल में खुशियां मातम में बदल गई। चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया। बाराती पक्ष और वधु पक्ष के लोग भी अस्पताल में पहुंच कर घायलों की स्थिति का जायजा लेते रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.