वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पंडरिया वन क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण

Updated on 10-07-2025 01:48 PM

कवर्धा। वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के निर्देशन और उपवनमंडलाधिकारी सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन में वन विभाग ने पंडरिया वन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) के परिसर चतरी के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 527 रकबा 0.188 हेक्टेयर में बनाए गए अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को मुक्त किया गया।

कार्यवाही के दौरान वहां अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ी को हटाया गया और अतिक्रमणकर्ता को क्षेत्र से बेदखल कर दिया गया।

अभियान में जुटी पूरी टीम
इस कार्रवाई का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार जोशी ने किया। उनके साथ देवनाथ सिदार (प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल), सुभाष चन्द्र भारद्वाज, संतोष सिंह साकत, अरूण कुमार दुबे, दिलीप कुमार चन्द्राकर, जोधन सिंह ठाकुर, सुदर्शन साहू, गौरीशंकर साहू, पुनाराम धुर्वे, श्रीराम गुप्ता, कु. उमेश्वरी श्याम, श्रीमती सीमा टांडिया, विष्णु सिंह धुर्वे सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वन विभाग का सख्त संदेश
वन विभाग ने यह स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई न सिर्फ वन संपदा की सुरक्षा के लिए जरूरी थी, बल्कि भविष्य में अतिक्रमणकारियों के लिए एक सख्त संदेश भी है।

वन विभाग की इस कार्रवाई से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की रक्षा होगी और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.