नए जिलों के गठन में बड़े बदलाव, कैबिनेट की बैठक में प्लान फाइनल, सीएम गहलोत ने क्या कहा?

Updated on 01-07-2023 06:43 PM
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने इसी साल बजट सत्र के दौरान राजस्थान में 19 नए जिलों के गठन का ऐलान किया था। सीएम की इस घोषणा के बाद सीमांकन (Rajasthan New District Update) को लेकर विरोध शुरू हो गए। कई दिनों तक घमासान जारी रहा। अब शुक्रवार देर शाम को मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में जिलों के गठन में बदलाव को मंजूरी दे दी गई। कई मंत्रियों ने लोगों की जनभावना को मुख्यमंत्री के सामने रखा। इनमें मुख्य रूप से जयपुर और जोधपुर शहर के दो टुकड़े नहीं किए जाने और दूदू में शामिल की जाने वाली तहसीलें प्रमुख थी। जनभावना को ध्यान में रखते हुए सीएम गहलोत ने बदलाव को मंजूरी दे दी।

कैबिनेट बैठक में जानिए क्या हुआ बदलाव

कैबिनेट की बैठक में नए जिलों के गठन पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जयपुर शहर को जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण में विभाजित किए जाने के बजाय जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण जिले के गठन को स्वीकृति दी गई। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र की कई तहसीलों के लोग दूदू जिले में शामिल नहीं होने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन तहसीलों को जयपुर ग्रामीण में शामिल किया जाएगा।

दूदू भी जिला रहेगा

दूदू को भी जिला रखा जाएगा। अब दूदू प्रदेश का सबसे छोटा जिला बन जाएगा। इसी तरह जोधपुर भी जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम में विभाजित होने के बजाय जोधपुर शहर और जोधपुर ग्रामीण जिले होंगे।

'छोटे जिलों से विकास को नई रफ्तार मिलेगी'

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नए जिलों के गठन के बाद कई जिलों के आकार छोटे हो जाएंगे। छोटे जिले होने से विकास को नई गति मिलेगी। सरकार की विकास योजनाओं का क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। इससे आम लोगों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं का फायदा जल्दी मिल सकेगा।

सीएम गहलोत ने कहा कि छोटे जिलों से सरकार और प्रशासन की पहुंच और अधिक सुगम होगी। जिससे इन क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण होगा। नए जिला मुख्यालयों के कारण इसके आसपास के क्षेत्र में शहरीकरण और औद्योगीकरण में बढ़ोतरी होगी। साथ ही निवेश और रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.