रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब मनमाने पोस्टर लगाने पर जुर्माना
Updated on
27-07-2026 03:03 PM
रायपुर। राजधानी रायपुर में अब सार्वजनिक स्थानों पर मनमाने ढंग से पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स लगाना महंगा पड़ेगा। रायपुर नगर निगम ने आउटडोर एडवरटाइजमेंट पॉलिसी-2024 के तहत सभी 10 जोनों में पोस्टर लगाने के लिए निशुल्क निर्धारित स्थान तय कर दिए हैं। तय स्थानों के अलावा कहीं भी पोस्टर चिपकाने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर निगम ने शहर में अनधिकृत विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत ई-चालान प्रणाली लागू की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
दुकानों पर भी लागू होंगे नए नियम नई व्यवस्था के तहत दुकानदार अब अपनी दुकान पर केवल प्रतिष्ठान और संचालक का नाम ही प्रदर्शित कर सकेंगे। किसी भी कंपनी, ब्रांड, ऑफर, डिस्काउंट, एलईडी डिस्प्ले या अन्य प्रचार सामग्री लगाने के लिए नगर निगम से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
बिना अनुमति ब्रांडिंग या विज्ञापन सामग्री लगाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
अनधिकृत विज्ञापनों पर तय हुआ जुर्माना नगर निगम ने विभिन्न प्रकार के अनधिकृत विज्ञापनों के लिए जुर्माने की राशि भी निर्धारित की है।
तय स्थान के बाहर पोस्टर या फ्लेक्स लगाने पर 5 हजार रुपये जुर्माना।
बिना अनुमति दुकान पर ब्रांडिंग, ऑफर, एलईडी डिस्प्ले या प्रचार सामग्री लगाने पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना। अनधिकृत होर्डिंग लगाने पर कम से कम 1 लाख रुपये का जुर्माना। बिना अनुमति बल्क विज्ञापन पर 10 हजार रुपये प्रति आयोजन।
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…