अंबिकापुर में GST की बड़ी छापेमारी, व्यापारियों में हड़कंप...

Updated on 18-12-2025 04:53 PM
अंबिकापुर। अंबिकापुर में बुधवार को सेंट्रल जीएसटी (CGST) विभाग ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की। शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में रायपुर से पहुंची CGST टीम ने अचानक दबिश दी और 12 घंटे से अधिक समय तक दस्तावेजों, मशीनों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच की। यह कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही, जिससे शहर के व्यापारिक वर्ग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, टीम ने संस्थान में मौजूद बिल, वाउचर, लेखा दस्तावेज, जीएसटी रिटर्न और बैंकिंग लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। इसके साथ ही कंप्यूटर, हार्ड डिस्क सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर डिजिटल डेटा का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और मशीनों के उत्पादन से जुड़े तकनीकी दस्तावेजों का भी मिलान किया गया।
नवीन इंजीनियरिंग संस्थान सरगुजा संभाग के बड़े और प्रतिष्ठित हैवी मशीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांटों में शामिल है। यह संस्थान भारी मशीनों के निर्माण के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों को मशीनों और उपकरणों की आपूर्ति करता है। इसके अलावा कंपनी “ज्वाय” ब्रांड की इलेक्ट्रिक बाइक का निर्माण भी करती है और कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के निर्माण व बिक्री में भी सक्रिय है।
सूत्रों के अनुसार, जीएसटी विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि संस्थान में निर्मित मशीनों की वास्तविक उत्पादन लागत को कागजों में कम दिखाया जा रहा है। आरोप है कि इसी तरीके से टैक्स देयता कम कर बड़े पैमाने पर कर चोरी की जा रही थी। इसी आशंका के आधार पर CGST की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो टैक्स चोरी की राशि काफी बड़ी हो सकती है।
छापेमारी के दौरान जांच टीम ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को संस्थान परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। मीडिया द्वारा संपर्क किए जाने पर जीएसटी अधिकारियों ने इसे नियमित जांच प्रक्रिया बताया और कहा कि फिलहाल किसी भी तरह की अनियमितता या निष्कर्ष पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। अधिकारियों के अनुसार, सभी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड का विश्लेषण पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में जीएसटी विभाग द्वारा लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। इससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सतर्कता बढ़ी है और टैक्स अनुपालन को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है। फिलहाल नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में CGST की जांच दूसरे दिन भी जारी है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.