एमपी में बड़ा निवेश घोटाला, 820 लोगों से 42 करोड़ की ठगी; अब CID करेगी 4 जिलों की 11 FIR की जांच

Updated on 03-04-2026 11:39 AM

भोपाल। प्रदेश के चार जिलों में 820 लोगों से निवेश के नाम पर 42 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले की जांच अब पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा करेगी। अभी तक टीकमगढ़, विदिशा, अशोकनगर और दमोह में 11 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इस मामले में पीड़ितों की संख्या काफी अधिक हो सकती है।

मामले की जांच सीआईडी को

इस कारण डीजीपी कैलाश मकवाणा ने मामले की जांच सीआईडी को सौंपी है, जिससे संगठित अपराध का पता चल सके। अभी अलग-अलग जिले जांच कर रहे हैं, जिससे पर्याप्त समन्वय भी नहीं हो पाता। सीआईडी के जबलपुर एवं भोपाल के अधिकारियों की एक टीम सभी अपराधों की पूरक विवेचना करेगी। पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी के पर्यवेक्षण में मामलों की जांच होगी।

क्या है मामला

पीड़ितों द्वारा विभिन्न जिलों में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार एक निवेश कंपनी द्वारा आम नागरिकों की धनराशि दोगुना एवं तीन गुना करने का प्रलोभन देकर व्यापक स्तर पर निवेश कराया गया। निवेश अवधि पूरी होने पर निवेशकों को उनकी धनराशि वापस न किए जाने से बड़े पैमाने पर आर्थिक धोखाधड़ी के गंभीर प्रकरण सामने आए हैं। पूरा मामला फर्जी निवेश योजना का है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.