सुकमा में पुनर्वास की दिशा में बड़ी पहल, 31 युवाओं ने पूरा किया ड्राइविंग प्रशिक्षण

Updated on 13-07-2026 12:56 PM

सुकमा। जिला प्रशासन सुकमा द्वारा नक्सल पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सुकमा में आयोजित 31 दिवसीय ड्राइविंग प्रशिक्षण रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 31 पुनर्वासित प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। ट्रेनर श्री दिलीप साहू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षार्थियों को सुरक्षित एवं दक्ष वाहन संचालन के साथ-साथ वाहन मरम्मत की मूलभूत तकनीकी जानकारी भी व्यावहारिक रूप से प्रदान की गई, ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

   प्रशिक्षण समापन अवसर पर व्याख्याता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालक श्री खुशाल चंद्र केशरवानी द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस दौरान आरसेटी सुकमा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण रहा कि जिला प्रशासन की यह पहल उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करने में सार्थक सिद्ध हो रही है।

   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलडीएम श्री मनीष कुमार कुसरो ने कहा कि आरसेटी सुकमा पुनर्वासित युवाओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य ऐसे युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके जीवन में नई शुरुआत का अवसर प्रदान करना है। प्रशासन की यह पहल सुकमा में शांति, विकास और समावेशी प्रगति की दिशा में एक सशक्त प्रयास के रूप में लगातार आगे बढ़ रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
बेमेतरा। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जिले…
 02 August 2026
बीजापुर।- कलेक्टर  विश्वदीप के निर्देशन में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक  कृष्णा दत्त राय को जिला कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में आत्मीय एवं भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर …
 02 August 2026
एमसीबी। रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है, वहीं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में इस पर्व ने ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी…
 02 August 2026
जगदलपुर। कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का एक विशेष सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया, जहाँ विभिन्न शासकीय विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं देने…
 02 August 2026
जगदलपुर। कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं…
 02 August 2026
बालोद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद द्वारा विकासखंड डौंडी की ग्राम पंचायत कामता का भ्रमण…
 02 August 2026
सुकमा।  कभी नक्सलगढ़ के नाम से पहचाने जाने वाला सुकमा आज विकास, डिजिटल सशक्तिकरण और जनसेवा की नई पहचान गढ़ रहा है। इस बदलाव की अग्रिम पंक्ति में कॉमन सर्विस…
 02 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशानुसार एवं पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के नेतृत्व में शुक्रवार को सुकमा विकासखंड के ग्राम पशु चिकित्सालय सुकमा क्षेत्र अंतर्गत गीदम…
 02 August 2026
एमसीबी।  छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल’ आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक और त्वरित शासकीय सेवाओं का माध्यम बनता जा रहा है। अब लोगों को जरूरी दस्तावेजों के लिए…
Advt.