जम्मू-कश्मीर पुलिस-सामान्य प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल:200 से ज्यादा अफसरों के तबादले

Updated on 16-08-2024 04:05 PM

जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयोग आज चुनाव की तारीखों के ऐलान करने वाला है। इससे ठीक पहले पुलिस और सामान्य प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर अफसरों का फेरबदल किया गया है। इन अधिकारियों की संख्या 200 से ज्यादा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराने हैं। इसलिए आयोग ने 31 जुलाई को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से गृह जिलों में तैनात अधिकारियों का तबादला करने को कहा था।

गुरुवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव से 89 तबादलों का आदेश जारी किया। इनमें पुंछ और बांदीपोरा जिलों के डिप्टी कमिश्नर, सचिव, कमिश्नर, महानिदेशक, प्रबंध निदेशक और कई विभागों के निदेशक शामिल हैं।

इस ट्रांसफर प्रोसेस का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी अधिकारी अपने होम डिस्ट्रिक्ट में तैनात न रहे। साथ ही उसे किसी एक पद पर 2 साल से ज्यादा समय न बीता हो।

एक दिन पहले स्पेशल डीजी के नाम का ऐलान हुआ

नलिन प्रभात जम्मू-कश्मीर के नए स्पेशल DG नियुक्त किए गए हैं। वे मौजूदा डीजीपी आरआर स्वैन के रिटायरमेंट के बाद नए पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगे। स्वैन 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। 1 अक्टूबर को नलिन डीजीपी पद ग्रहण करेंगे।

55 साल के प्रभात तीन बार पुलिस वीरता पदक विजेता हैं और वे अपने पूर्व कैडर स्टेट आंध्र प्रदेश के विशेष नक्सल विरोधी पुलिस बल ग्रेहाउंड्स के चीफ रहे हैं।

सरकार ने बुधवार को NSG महानिदेशक के रूप में प्रभात के कार्यकाल को कम कर दिया और उन्हें आंध्र प्रदेश से एजीएमयूटी में इंटर-कैडर प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया।

पुलिस विभाग में भी 33 अधिकारियों का ट्रांसफर
इसमें आईजीपी, डीआईजी समेत कई सीनियर पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। साथ ही कई जिलों को नए पुलिस प्रमुख मिले। चुनाव आयोग के निर्देश पर 8 उप महानिरीक्षकों (DIG) और 14 सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ( SSP) समेत 33 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया गया है। नीतीश कुमार को CID चीफ बनाया गया है। अभी यह विभाग मौजूदा डीजीपी आरआर स्वैन के पास था।

जिन लोगों का ट्रांसफर हुआ है उनमें गुरिंदरपाल सिंह को एसएसपी बारामूला के पद पर तैनात किया गया है। वह नागपुरे अमोद अशोक की जगह लेंगे , जिन्हें एसएसपी उधमपुर के तौर पर ट्रांसफर किया गया है।

अमृतपाल सिंह, कमांडिंग ऑफिसर आईआर-2 को एसएसपी (टेक) सीआईडी ​​मुख्यालय नियुक्त किया गया है, जबकि मुमताज अहमद , कमांडिंग ऑफिसर 1 बॉर्डर बटालियन, जम्मू अब एसएसपी पुंछ के रूप में कार्य करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.