7 करोड़ 33 लाख रूपये से 100 नक्सल प्रभावित ग्रामों के मजरा टोलाओं को किया गया रौशन

Updated on 20-05-2025 11:54 AM

मोहला। नवीन जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के सुदूर व सघन वनों में बसे एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामों के पारा, मोहल्ला एवं मजरा टोलाओं को मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत 07 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि स्वीकृत कर विद्युतीकृत कर दिया गया है। इन बसाहटों में निवासरत 1280 परिवारों का जीवन बिजली की रोशनी से वंचित था। यहां बसे परिवार लालटेन व चिमनी के सहारे अपनी जिन्दगी बिता रहे थे। बिजली विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलें के अस्तित्व में आने के बाद से युद्धस्तर पर अविद्युतकृत बसाहटों को बिजली से रौशन करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर प्राक्कलन की स्वीकृति हेतु निरंतर कार्यवाही की गई है। फलस्वरूप 1 साल के भीतर ही निविदा जारी करके कार्यादेष संबंधित एजेन्सी को दिलाकर विद्युतीकरण के कार्य को पूर्ण किया गया।

जिससे ग्राम हुरेली, कुन्जकन्हार, मरकाटोला, रेंगाटोला, आलकन्हार, लमटी, मुन्देली, अमापायली, भुरसा, छुरिया, एकटकन्हार, सुवरबोड़, कोतरी, कोरकोट्टी, अडमा, माझीटेाला, मालड़ोेंगरी, चिल्हाटी, जादूटोला, मरारटोला, सरखेड़ा, जामड़ी, तोलुम, नवागांव, हलोरा, मरापीटोला, तरेगांव, ख्वासफड़की, बसेली, गोटुलमुड़ा, मिचगांव, मरकेली, माल्हर, खैरकट्टा, कांडे, खुर्सेखुर्द, सरोली, पुन्गारीटोला, शेरपार, ईरागांव, नेड़गांव, मेढ़ा, कट्टापार, ककईपार, दोरदे, अलकन्हार, कटेंगाटोला, सुवरपाल, कुम्हली, तुमड़ीकसा, रानवाही, रेंगाकठेरा, कोरवा, डोकलाकोंडे, मोहला, नेतामटोला, नातीपार, कुडेंराटोला, कुम्हारी, दनगढ़, जिर्राटोला, पदगोंदी, बगनरा, बिहरीकला, कौड़ीकसा, मार्री, एहोड़ा, चांवरगांव, पटेली, मंडावीटोला, मुरेर, नरसूटोला, तोयागांेदी, पाटनवाडवी,वासड़ी, पटेली, गुन्डरदेही, पंडरीतरई, आतरगांव, बुटाकसा, परसाटोला, तुमड़ीकसा, घोरदा, माहुद, पांगरी, केसरीटोला, नेतामटोला, करमतरा, हांडीटोला, सिंगरायटोला, ओटेबांधा, हाथीकन्हार, पेन्दलकुही, अडमागोंदी, तिरपेमेटा, रंगकठेरा, केकतीटोला एवं छछानपहरी के पारा, मोहल्ला एवं मजराटोलाओं के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि वनों से घिरे इन ग्रामों के बसाहटों तक पहुंचने का मार्ग अत्यंत दुर्गम है।

उन्होंने कहा कि सघन वन क्षेत्र में स्थित होने के कारण इन ग्रामों में 11 के.व्ही. लाइनों को बिछानें के लिए वन विभाग से एनओसी लेना पड़ा। उसके बाद मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत लगभग 07 करोड़ 33 लाख की राशि की प्राक्कलन स्वीकृत कर सघन वनों के बीच से विषम परिस्थितियों में लाईन खींचकर विद्युतीकरण का कार्य किया गया है। इन अविद्युतीकृत बसाहटों के लोगों के अंधेरे जीवन में रोशनी फैलाने के लिए कठिन पहुंच मार्ग एवं घने वनों के बीच से अत्यंत असुविधाजनक स्थिति में भी लाईन विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर एक ऐतिहासिक कार्य किया गया है।

सुदूर, सघन वनों में बसे एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 100 ग्रामों के पारा, मोहल्ला एवं मजरा टोलाओं में कुल 1280 परिवार निवासरत है, जिसमें 1125 परिवारों को कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है। वहीं शेष बचे हुए परिवारों को विद्युत कनेक्शन प्रदान करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उक्त ग्रामों के बसाहटों में विद्युतीकरण में कुल 65 कि.मी. 11 के.व्ही.लाईन, 275 नग निम्नदाब पोल विस्तार एवं 60 नग 25 के.व्ही.ए.का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस विद्युतीकरण के कार्य में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग का भी सराहनीय योगदान रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.