मकर संक्रांति पर छत्तीसगढ़ में आस्था और उल्लास का संगम

Updated on 14-01-2026 01:08 PM

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में आज मकर संक्रांति का पर्व पूरे श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गरियाबंद जिले के राजिम स्थित प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों ने महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दीप दान कर भगवान कुलेश्वर नाथ एवं भगवान राजीव लोचन का विधिवत जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार (14 जनवरी) को प्रदेश के विभिन्न जिलों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राजधानी रायपुर में कई स्थानों पर पतंगबाजी कार्यक्रमों की धूम देखने को मिल रही है। वहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, दीपोत्सव और भोग प्रसाद की आकर्षक व्यवस्था की गई है।

भिलाई के जयंती स्टेडियम के समीप स्थित हेलीपेड ग्राउंड में प्रदेश का सबसे बड़ा पतंग महोत्सव आयोजित किया गया है, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस पतंगबाजी उत्सव में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित पतंगबाजी करने और सामाजिक जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया जा रहा है। मकर संक्रांति का यह पर्व पूरे प्रदेश में आस्था, उल्लास और सौहार्द का संदेश दे रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.