शत प्रतिशत आधार कार्ड बनाएं : कलेक्टर

Updated on 13-02-2024 12:34 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के सभी व्यक्तियों का शत प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी और स्कूल के छूटे हुए बच्चों का प्राथमिकता के साथ आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जिसके लिए उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जिले के छूटे हुए व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में आधार सेवा प्रदान करने के लिए विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। जिसके अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों, 5 से 18 वर्ष के बच्चों का स्कूल में एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आधार सेवा केंद्रों में आधार पंजीयन एवं बायोमेट्रिक ऑपरेशन हेतु कवर किया जाएगा। इसके लिए सभी आधार सेवा केन्द्रों, सीएससी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, पोस्ट ऑफिस, बैंक सहित अन्य विभागों को विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने अधिकारियों को कैम्प लगाकर आधार बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आधार से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों पर सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। इसकी रोकथाम के लिए जनसामान्य को अधिक से अधिक जागरूक करने कहा। उन्होंने आधार बनाने के लिए निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त अन्य शुल्क लेने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति के सदस्यों को आधार सेवा केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय कार्यालयों में चिप्स द्वारा संचालित आधार सेंटर के ऑपरेटर को संबंधित कार्यालयों में अनिवार्य रूप से कार्य करने के लिए कहा। जिससे जनसामान्य को आधार बनवाने में कोई समस्या न हो। उन्होंने सभी पेंशनधारियों का प्राथमिकता से शिविर लगाकर आधार अद्यतन करने के निर्देश कार्यालय प्रमुखों को दिए।  

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले में आधार सेवा के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही 10 वर्ष पूर्ण आधार कार्डधारियों को आधार सेवा केन्द्र में जाकर अपने आधार कार्ड में दस्तावेज एवं डेमोग्राफी अपडेट कराने कहा। बैठक में यूआईडीएआई के प्रतिनिधि द्वारा आधार सेवा संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में चिप्स, बैंक, पोस्ट ऑफिस एवं सीएससी द्वारा आधार सेवा संचालित है, जहां आधार पंजीयन एवं अद्यतन की सेवा दी जा रही है। जिसकी सतत निगरानी जिले में गठित आधार निगरानी समिति द्वारा की जानी है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी आधार सेवा केंद्रों के बाहर बोर्ड के माध्यम से केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं एवं निर्धारित शुल्क की सूची प्रदर्शित करना आवश्यक है। साथ ही जिले में छूटे हुए व्यक्तियों का चिन्हांकन कर आधार कार्ड बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार रेगुलेशन के गाइडलाइन के अनुसार सभी नागरिकों को जिनके आधार कार्ड बने हुए 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। उनको अपने आधार कार्ड में अपना पते का प्रमाण पीओ एवं पहचान का प्रमाण पीओआई अपडेट कराना है।

इस दौरान ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा ने जिले में आधार बनाने के सबंध में दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु समिति के सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आधार सेवा केन्द्रों में नवीन आधार पंजीयन नि:शुल्क एवं दस्तावेज या डेमोग्राफी अपडेट हेतु शुल्क निर्धारित है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत  सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरूप्रीत कौर, उप संचालक बीएल ठाकुर, सहायक संचालक शिक्षा विभाग  आदित्य खरे, ई-जिला प्रबंधक  सौरभ मिश्रा, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के प्रतिनिधि, लीड बैंक मैनेजर, इंडिया पोस्ट एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.