पोषण सेवाओं के सुदृढीकरण हेतु विशेष कार्ययोजना बनाएं : कलेक्टर

Updated on 25-06-2025 01:24 PM

मोहला। बैठक में जिले में पोषण सुधार हेतु अनेक निर्णय लिए गए। शून्य से 6 माह के बच्चों का नियमित वजन और लंबाई मापने, पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत हितग्राही पंजीयन करने कहा गया। इसी प्रकार सैम और मैम में बच्चों की पहचान कर नियमित फॉलोअप की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। टीएचआर संवर्धित पोषण वितरण में गंभीर कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखने कहा गया। इन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण कार्य को प्राथमिकता देने कहा गया। निर्देशित किया गया कि एएनएम, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-गृह जाकर व्यक्तिगत निगरानी किया जाए।

कम वजन वाले बच्चों के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, आई वाई सी एफ एवं सीमैम विषय पर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने कहा गया। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस को और प्रभावी बनाते हुए इसमें सैम बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण परामर्श एवं जनजागरूकता गतिविधियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आंगनबाड़ी केंद्रों की अधोसंरचना जैसे भवन शौचालय, पानी की सुविधा, साफ-सफाई एवं बाल विकास हेतु अनुकूल वातावरण को प्राथमिकता में शामिल करने निर्देशित किया गया। जिन केंद्रों की स्थिति खराब है, उनकी मरम्मत व सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठकें नियमित करने के निर्देश दिए गए। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूलों में साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड वितरण करने और स्वास्थ्य चर्चा को सक्रिय रखने कहा गया। उल्लेखनीय है कि जिले के 250 सक्षम आंगनबाडी केंद्रों में स्मार्ट टीवी के लिए विशेष पेनड्राइव वितरित की जाएगी। जिसमें पोषण, गर्भावस्था, ऊपरी आहार, ईसीसीई जैसे विषयों पर शिक्षाप्रद वीडियो प्रदर्शित किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोषण सुधार के कार्यों में विभागीय समन्वय के साथ फील्ड स्तर पर सक्रियता बनाए रखें। जिससे जिले को शीघ्र कुपोषण मुक्त बनाया जा सके।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भारती चन्द्राकर, अपर कलेक्टर  विजेन्द्र सिंह पाटले, एसडीएम मोहला  हेमेन्द्र भुआर्य, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.