किसानों की मांग पर उपलब्ध कराएं पर्याप्त वर्मी कंपोस्ट : कलेक्टर

Updated on 28-06-2023 10:29 PM

कोण्डागांव । कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान किसानों की मांग पर पर्याप्त मात्रा में वर्मी कंपोस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन की खेती-बाड़ी में आई गति को देखते हुए सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में वर्मी कंपोस्ट का संग्रहण करें और किसान की मांग पर तत्काल उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, खाद निर्माण, विक्रय आदि की समीक्षा भी की। उन्होंने मिलेट की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान सभी स्कूल, आश्रम और छात्रावासों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी निर्वाचन को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में पेयजल, शौचालय, बिजली, रैम्प आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य के लिए पीपीएएस एप्प में कर्मचारियों की जानकारी दर्ज करने का कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदाताओं को जागरुक करने के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

अतिवृष्टि के लिए अमला रहे सतर्क
कलेक्टर ने अतिवृष्टि की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मैदानी कर्मचारियों को सतर्कतापूर्वक कार्य करने के साथ ही बाढ़ एवं बाढ़ के उपरांत लोगों को स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा भोजन आदि का त्वरित प्रबंध करने के निर्देश दिए।  उन्होंने बाढ़ के दौरान डुबान में आने वाली सड़कों और पुल पुलियों के ऊपर से गुजरने वाले लोगों को रोकने के लिए भी कर्मचारियों को तैनात करने को कहा। उन्होंने इस दौरान सभी मैदानी कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने तथा बाढ़ की स्थिति में तत्काल सूचना प्रदान करने को कहा। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रियता के साथ कार्य करने और त्वरित कार्यवाही दल के माध्यम से पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।उन्होंने बारिश के दौरान नदी नालों में उफान की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को वहां नहीं जाने के लिए गांवों में मुनादी करने के निर्देश दिए। वहीं बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण होने वाली जन धन की हानि पर तत्काल सहायता राशि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कोण्डागांव उत्तर वन मंडलाधिकारी एन गुरुनाथन, उत्तर वन मंडलाधिकारी आरके जांगड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.