राहुल द्रविड़ को अपना कोच बनाओ... पाकिस्तानी की मांग पर भारतीय ने उतार ली इज्जत

Updated on 05-07-2024 03:20 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक ही वह टीम इंडिया का हिस्सा थे। द्रविड़ संन्यास के कुछ समय बाद ही इंडिया ए और अंडर-19 टीम के हेड कोच बन गए थे। फिर वह एनसीए हेड बने। 2021 के अंत में रवि शास्त्री की जगह उन्हें भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया। द्रविड़ ने वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मजाक में कहा था कि वह बेरोजगार हैं और कोई ऑफर हो तो बताएं।

पाकिस्तान बनाए द्रविड़ को कोच

राहुल द्रविड़ ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए भारतीय टीम के हेड कोच का पद छोड़ने का फैसला किया। इस बीच पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर द्रविड़ को अपने देश का कोच बनाने की बात कर रहे हैं। एक पाकिस्तानी खेल पत्रकार इमरान सिद्दीकी ने एक्स पर लिखा- चूंकि राहुल द्रविड़ बेरोजगार हैं, क्या पीसीबी को उन्हें पाकिस्तान का कोच नियुक्त करना चाहिए?

ट्रोल हो रहे पाकिस्तानी

इस पोस्ट के बाद इमरान सिद्दीकी के साथ ही पाकिस्तान को खूब ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने इस ट्वीट पर लिखा- भाईजान, आपका देश मल्टीग्रेन आटा अफोर्ड नहीं कर पाएगा जो ये खाते हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा- पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कोचिंग देने से अच्छा है बेरोजगार रहें। एक यूजर ने लिखा- बेरोजगार? जितना पैसा उसके पास है ना एक पूरा पीएसएल अकेले करवा देगा।

हाल में बदला है कोच

पाकिस्तान ने हाल में ही अपना कोच बदला है। गैरी कर्स्टन को पाकिस्तान ने वनडे और टी20 में हेड कोच की जिम्मेदारी दी है। उनकी कोचिंग में ही भारत 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन बना था। वहीं टेस्ट में जेसन गिलेस्पी के कंधों पर यह जिम्मेदारी होगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले राउंड में हारकर बाहर होने के बाद कर्स्टन ने पाकिस्तान टीम की पोल खोलते हुए बताया था कि टीम के खिलाफ फिट नहीं हैं। इसके साथ ही अंदर काफी गुटबाजी होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.