शासन की योजनाओं को आमजनो तक पहुंचने, कार्ययोजना बनाकर काम करें मोहन मरकाम

Updated on 11-08-2023 06:06 PM

कोरिया । आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परिकल्पना ’’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’ के आधार पर हमारा प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है, अन्य प्रदेश की सरकारों ने छत्तीसगढ़ की जनकल्याणकारी योजनाओं को सराहा है। प्रभारी मंत्री मरकाम ने  बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों से आग्रह किया कि जो भी दिशा-निर्देश प्रेषित किए जाते हैं, उसका सही ढंग से क्रियान्वयन हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु ऐसे ही सजग और प्रयासरत रहे तथा कोरिया जिला सभी क्षेत्रों में आगे बढ़े।

समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है,कि व्यक्तिगत वनाधिकार पत्रक धारियों को मनरेगा के अंतर्गत भूमि समतलीकरण व अन्य कार्य के लिए प्राथमिकता से कार्य स्वीकृत की जाये, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।

उन्होनें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्याे को भी शीध्र पूर्ण करने को कहा, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के सम्बन्ध में जनता के बीच मे क्या प्रतिक्रिया है, इसकी जानकारी लेते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को कहा, जिससे सरकार के अच्छे कार्याे की जानकारी आम जनता तक पहुँच सकें। उन्होनें कंजक्टिवाइटिस बीमारी को देखते हुए छात्रावास-आश्रमो व स्कूलो के बच्चों को विशेष सावधानी बरतने हेतु निर्देशित करने को कहा।

 प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारी से जिले में खाद्य बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए खाद्य बीज की काला बाजारी न हो इसके लिए सतत् रूप से दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होनें उप संचालक कृषि से राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा अन्य योजनाओं से अधिक-अधिक  कृषको को लाभान्वित करने को कहा। गोधन न्याय योजना की समीक्षा में मरकाम ने जिले के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उत्पाद व गौठानों में कार्यरत स्व. सहायता समूहो की जानकारी ली तथा अधिक से अधिक महिला स्व.सहायता समूह को जोड़ने के निर्देश दिये तथा जिले मे रीपा अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र के युवाओं की अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने को कहा।

 शिक्षा विभाग की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के अंतर्गत मरम्मत व अन्य निर्माण कार्याे की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य  प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूलो में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी ली। मरकाम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ सके। प्रभारी मंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत चल रहे जल जीवन मिशन के कार्याे को गुणवत्तापूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्व पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी। मरकाम ने कहा कि सड़के विकास की लाइफ लाईन होती है, अतः सड़को का नियमित रूप से मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को दिये।

बैठक में उन्होनें जिला खनिज संस्थान न्यास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्याे की जानकारी ली तथा इस मद की राशि का उपयोग आवश्यकता के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर जिले के विकास कार्याे में करने को कहा। उन्होनें आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावास -आश्रमों के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा की कन्या छात्रावासों-आश्रमों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें साथ ही कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति छात्रावास परिसर में प्रवेश ना कर सके। प्रभारी मंत्री ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का लाभ क्षेत्र के आदिवासी छात्र-छात्राओं को मिले इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। इसी प्रकार प्रभारी मंत्री ने अन्य विभागों की गहन समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजनो तक पहुचानें हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 बैठक में संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष वेंदाती तिवारी, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रभाकर खलखो, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर नीलिम टोप्पो सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.