कृषि का लाभकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता : विजय शर्मा

Updated on 23-11-2024 01:50 PM

रायपुर। कवर्धा के समीप घोटिया रोड पर स्थित 50 एकड़ में बनकर तैयार संत कबीर कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भवन का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। कृषि महाविद्यालय के अनुसंधान केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए उन्नत कृषि तकनीक, प्रशिक्षण, और शोध का प्रमुख केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने किसानों को ट्रैक्टर, सब्जी कीट, मसूर मिनी कीट, मृदा स्वस्थ कार्ड और आइस बॉक्स का वितरण किया। कृषि महाविद्यालय के खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वहां जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, कैलाश चंद्रवंशी, कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, अधिष्ठाता डॉ. राजीव श्रीवास्तव, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. एसएस टूटेजा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. निमोध प्रभ सहित जिले के किसान एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कृषि को लाभकारी बनाने सरकार की प्राथमिकता है। यह महाविद्यालय किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ते हुए उनकी आय बढ़ाने में भी मदद करेगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को हर संभव सहायता और सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पहल से राज्य का कृषि क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेगा और यह केंद्र पूरे राज्य में आदर्श के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कवर्धा के शुगर फैक्ट्री में सबसे अधिक रिकवरी आता है। यह किसानों के परिश्रम का परिणाम है।

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने संत कबीर कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भवन के लोकार्पण को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ये योजनाएं गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही हैं।

सांसद पांडेय ने कहा कि कवर्धा एक अत्यधिक उत्पादक क्षेत्र है, जहां गन्ना उत्पादन के कारण दो शक्कर कारखाने संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि सरकार सभी के विकास की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हर जरूरत का ध्यान रख रही है और उनकी उन्नति के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं।

उपमुख्यमंत्री शर्मा और कृषि मंत्री नेताम ने किसानों को वितरण किया ट्रैक्टर और सामग्री
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अतिथियों ने कृषि भवन के लोकार्पण के अवसर पर बीज निगम द्वारा 05 हितग्राहियों को टैक्टर, 10 हितग्राहियों को मसूर कीट, 10 हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड और 05 हितग्राहियों को मछली जाल का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को सब्जी कीट भी प्रदान किए गए।

गन्ना उत्पादन की उन्नत तकनीकी के लिए टेक्निकल बुलेटिन का विमोचन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अतिथियों ने गन्ना उत्पादन की उन्नत तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष टेक्निकल बुलेटिन का विमोचन किया। यह बुलेटिन गन्ना किसानों के लिए नई तकनीकों और उन्नत पद्धतियों की जानकारी प्रदान करेगा, जिससे वे अपने उत्पादन को बढ़ा सकेंगे और कृषि क्षेत्र में सुधार ला सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.