लैब में रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियनों की नौकरी गई

Updated on 02-09-2026 05:21 PM

दुर्ग। जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में मरीजों की जांच और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सोशल मीडिया रील बनाना तीन महिला टेक्नीशियनों को भारी पड़ गया। लैब के अंदर ब्लड सैंपल और जांच उपकरणों के साथ बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। कार्रवाई के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने वीडियो में नजर आ रही तीनों महिला टेक्नीशियनों की सेवाएं समाप्त कर दीं।

लैब के अंदर बनाई रील, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
जानकारी के मुताबिक, तीनों टेक्नीशियनों ने 24 अगस्त को लैब के अंदर रील बनाई थी। करीब पांच दिन बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं लैब के भीतर अलग-अलग अंदाज में रील बनाती नजर आ रही हैं।

एक वीडियो में टेस्ट ट्यूब हाथ में लेकर कैटवॉक करते हुए रील बनाई गई, जबकि दूसरे वीडियो में लैब की चेयर पर बैठकर वीडियो शूट किया गया। सरकारी अस्पताल की जांच लैब में इस तरह वीडियो बनाए जाने को विभाग ने गंभीरता से लिया।

वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने अटल आरोग्य लैब के प्रभारी जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके बाद लैब प्रभारी ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए HLL लाइफकेयर लिमिटेड को पत्र भेजा।

मामले की जांच और पत्राचार के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने वीडियो में दिखाई दे रही तीनों महिला टेक्नीशियनों की सेवाएं समाप्त कर दीं।

मरीजों की जांच व्यवस्था पर भी नजर
स्वास्थ्य विभाग अब यह भी देख रहा है कि जिस समय लैब में रील बनाई जा रही थी, उस दौरान मरीजों की जांच, ब्लड सैंपल कलेक्शन या लैब की नियमित व्यवस्था प्रभावित हुई थी या नहीं। विभाग इस पहलू की भी जांच कर रहा है।

सिविल सर्जन ने की कार्रवाई की पुष्टि

सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो सामने आने के बाद लैब प्रभारी को नोटिस दिया गया था। प्रभारी की ओर से HLL लाइफकेयर लिमिटेड को संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया, जिसके बाद कंपनी ने वीडियो में दिखाई दे रहे स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.