मलाइका अरोड़ा ने गुपचुप की अर्जुन कपूर से सगाई और किया शादी का ऐलान

Updated on 10-11-2022 06:19 PM

बॉलीवुड की सुपरफिट एक्ट्रेस  मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी अदाओं और फिटनेस से फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। मलाइका अरोड़ा के फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं, जिन पर फैन्स प्यार लुटाते हैं। मलाइका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी लव लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में हैं और एक्ट्रेस के एक पोस्ट से फैन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है या फिर शादी का ऐलान कर दिया है।

क्या है मलाइका का पोस्ट
दरअसल मलाइका ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में मलाइका मुस्कुराते हुए साइड पोज रही हैं। मलाइका हमेशा की तरह ही कहर ढा रही हैं, लेकिन साथ ही साथ उन्होंने कैप्शन से कई सवाल फैन्स के मन में छोड़ दिए हैं। मलाइका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने हां कह दी।' अब इस कैप्शन के बाद कुछ फैन्स का कहना है कि उन्होंने अर्जुन से गुपचुप सगाई कर ली है तो वहीं कुछ का कहना है कि शादी के लिए हां कह दी है और अब जल्दी ही शहनाई बजेगी।मलाइका के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है।

कहीं प्रोमोशनल स्टंट तो नहीं
एक ओर जहां फैन्स अर्जुन और मलाइका की शादी- सगाई को लेकर खुश हो रहे हैं तो वहीं कई का ऐसा भी मानना है कि ये कोई प्रोमोशनल स्टंट हो सकता है, जो इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस कर चुकी हैं। कुछ वक्त पहले सोनाक्षी का भी एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हुआ था। वहीं नेहा कक्कड़ ने भी शादी के कुछ वक्त बाद ही बेबी बंप का फोटो शेयर कर अपने नए गाने का प्रमोशन किया था।

पावर कपल है अर्जुन- मलाइका
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। शुरुआती वक्त में दोनों ने इसे सभी से छिपाकर रखा था और इस बारे में कुछ भी कहने से बचते थे। वहीं कुछ वक्त बाद सोशल मीडिया पर इनके फोटोज वीडियोज सामने आने लगे और कपल भी एक दूसरे के पोस्ट्स पर रिएक्ट करने लगा। ऐसे में धीरे धीरे कुछ वक्त के बाद इस बारे में कपल खुलकर बात करने लगा। बता दें कि फैन्स को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.