मलाइका ने किया था अरबाज को शादी के लिए प्रपोज:बोलीं- हमारे रिश्ते दबंग के बाद खराब हुए, हर बात पर बहस होती थी

Updated on 06-12-2022 07:43 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। शो में मलाइका ने खुलासा किया कि उनके रिश्ते अरबाज के साथ कैसे हो गए थे और उन्होंने अरबाज से तलाक क्यों लिया? साथ ही मलाइका ने ये भी शेयर किया कि उन्होंने अरबाज से सिर्फ इसलिए शादी की थी, क्योंकि वो अपने घर से बाहर निकलना चाहती थीं।

मलाइका ने किया था अरबाज को शादी के लिए प्रपोज

मलाइका ने कहा, 'मैं वही हूं जिसने अरबाज को प्रपोज किया था। ये बात कोई नहीं जानता है। अरबाज ने मुझे प्रपोज नहीं किया था। मैंने वास्तव में उनसे ये कहा था कि 'मैं शादी करना चाहती हूं। क्या आप तैयार हैं?' बड़े प्यार से वो (अरबाज) मुड़े और मुझसे कहने लगे कि 'तुम दिन और जगह चुन लो।'

दबंग के बाद से हम लोग चिड़चिड़े हो गए

मलाइका ने आगे कहा, 'उस समय मैं बहुत छोटी थी। मैं भी बदल गई। मैं लाइफ में अलग चीजें चाहती थी और मुझे लगता है कि वास्तव में आज हम बेहतर लोग हैं। दबंग की रिलीज तक हमारे बीच चीजें ठीक थीं, लेकिन उसके बाद हम लोग बहुत चिड़चिड़े हो गए और अलग होने लगे। हमारी हर बात पर बहस होती थी।' इस दौरान फराह ने भी माना कि दबंग के बाद से वो दोनों अलग होने लगे थे।

शादी के 19 साल बाद मलाइका-अरबाज का हुआ था तलाक

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में एक्टर अरबाज खान से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा अरहान है। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक लिया था। तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज अक्सर अपने बेटे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। मलाइका ने तलाक के समय अरबाज से 15 करोड़ रुपए की एलिमनी ली थी। तलाक के बाद से ही मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, जबकि अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.