मलाइका ने की अरबाज की फैमिली के बारे में बात:बोलीं- मैं उनके लिए नंबर 1 नहीं हूं, लेकिन वो मुझे बेटे अरहान की वजह से सपोर्ट करते हैं

Updated on 16-12-2022 06:16 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने एक्स हस्बेंड अरबाज खान और उनकी फैमिली के बारे में बात करते हुए कहा कि वो अरबाज की फैमिली के लिए नंबर 1 नहीं हैं, लेकिन सभी उन्हें बेटे अरहान की वजह से सपोर्ट करते हैं।

कुछ रिश्ते जिंदगी भर के लिए होते हैं- करण

मलाइका ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं उनकी लिस्ट में कभी नबंर 1 पोजिशन पर नहीं आ सकती हूं। पर अरहान की वजह से उन्हें मेरी चिंता रहती है और ये करना सही भी है।' वहीं करण ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'आपके एक्सीडेंट के बाद पूरी फैमिली आपके साथ खड़ी दिखाई दे रही थी। मेरा मतलब वो वहां थे और ये चीज मैंने अपनी आखों से देखी थी। मुझे लगता है कुछ रिश्ते जिंदगी भर के लिए होते है।

मलाइका की कार का 2 अप्रैल को मुंबई-पुणे हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया था। जब ये सड़क हादसा हुआ था, तब मलाइका पुणे से लौट रही थीं। ये एक्सीडेंट गुड़ी पड़वा के अवसर पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से एक्सीडेंट हुआ था।

मलाइका ने किया था अरबाज को प्रपोज

मलाइका अरोड़ा ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि उन्होंने अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'मैं वही हूं जिसने अरबाज को प्रपोज किया था। ये बात कोई नहीं जानता है। अरबाज ने मुझे प्रपोज नहीं किया था। मैंने वास्तव में उनसे ये कहा था कि 'मैं शादी करना चाहती हूं। क्या आप तैयार हैं?' बड़े प्यार से वो (अरबाज) मुड़े और मुझसे कहने लगे कि 'तुम दिन और जगह चुन लो।'

दबंग के बाद से हमारी हर चीज पर बहस होती थी

मलाइका ने आगे कहा था, 'उस समय मैं बहुत छोटी थी। मैं भी बदल गई। मैं लाइफ में अलग चीजें चाहती थी और मुझे लगता है कि वास्तव में आज हम बेहतर लोग हैं। दबंग की रिलीज तक हमारे बीच चीजें ठीक थीं, लेकिन उसके बाद हम लोग बहुत चिड़चिड़े हो गए और अलग होने लगे। हमारी हर बात पर बहस होती थी।' इस दौरान फराह ने भी माना कि दबंग के बाद से वो दोनों अलग होने लगे थे।

अरबाज से तलाक के बाद मलाइका ने 15 करोड़ रुपए की एलिमनी ली थी

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में एक्टर अरबाज खान से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा अरहान है। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक लिया था। तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज अक्सर अपने बेटे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। मलाइका ने तलाक के समय अरबाज से 15 करोड़ रुपए की एलिमनी ली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.