मलयालम स्टार टोविनो थॉमस इस कारण बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम, मिला था आमिर खान की इस फिल्म का ऑफर

Updated on 06-09-2024 05:52 PM
विजय सेतुपति से लेकर विजय देवरकोंडा, नागार्जुन और कमल हासन समेत साउथ के कई स्टार्स ने बॉलीवुड में काम किया है। अब तक साउथ स्टार्स की फिल्में पैन इंडिया भी रिलीज हो रही हैं। पर मलयालम स्टार टोविनो थॉमस बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहते। सुपरहीरो फिल्म 'मिन्नल मुरली' से हर तरफ छाए टोविनो थॉमस ने बॉलीवुड में काम न करने की वजह बताई है। साथ ही खुलासा किया कि उन्हें आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' ऑफर हुई थी। बाद में यह रोल नागा चैतन्य ने किया।

Tovino Thomas ने 'पीटीआई' से बातचीत में कहा कि हर इंडस्ट्री के अपने काबिल एक्टर्स होते हैं और वो इसी वजह से बॉलीवुड में नहीं आना चाहते। टोविनो ने बताया कि उन्हें 'लाल सिंह चड्ढा' ऑफर की गई थी, पर पहले ही वर्क कमिटमेंट्स के कारण वह इसका हिस्सा नहीं बन सके।

इसलिए बॉलीवुड में नहीं आएंगे टोविनो थॉमस


टोविनो थॉमस ने कहा, 'हर फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सारे महान और स्किल्ड एक्टर्स हैं, और मैं यहां एक आउटसाइडर बनकर नहीं आना चाहता। उनके रोल नहीं चुराना चाहता। मैं किसी भी इंडस्ट्री में तब तक काम करना पसंद करूंगा, जब तक किरदार मलयाली है और मुंबई या हैदराबाद में रह रहा है। नहीं तो मुझे कोई मतलब नहीं दिखता।'

टोविनो थॉमस की नई फिल्म ARM, पैन इंडिया रिलीज


टोविनो थॉमस फिलहाल अपनी फिल्म ARM को लेकर चर्चा में हैं, जो 12 सितंबर को पैन इंडिया सभी भाषाओं में रिलीज हो रही है। टोविनो थॉमस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सपोर्टिंग किरदारों से की थी। बाद में वह कॉमिक और नेगेटिव रोल भी करते नजर आए। उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म Praabhuvinte Makkal से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.