भारतीय टूरिस्ट्स से मोटी कमाई कर रहा था मालदीव, पीएम मोदी ने एक झटके में खत्म कर दिया खेल

Updated on 30-01-2024 01:51 PM
नई दिल्ली: भारत और मालदीव के संबंधों में पिछले कुछ दिनों से तनातनी चल रही है। इससे मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट आई है। मालदीव सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन हफ्ते में देश की टूरिज्म रैंकिंग में भारत पांचवें स्थान पर चला गया है। पिछले लगातार तीन साल मालदीव जाने वाले पर्यटकों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा थी। लेकिन 28 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक भारत की हिस्सेदारी महज आठ फीसदी रह गई है। इस रैंकिंग में रूस पहले, इटली दूसरे, चीन तीसरे, यूके चौथे और भारत पांचवें नंबर है। पिछले तीन हफ्ते के दौरान 13,989 भारतीय पर्यटक मालदीव पहुंचे।

भारत और मालदीव के बीच तनाव की शुरुआत तब हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भारत की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद इन तीनों मंत्रियों को हटा दिया गया लेकिन इसके साथ ही मालदीव का बहिष्कार भी शुरू हो गया। कई ट्रैवल एजेंसियों ने मालदीव के लिए फ्लाइट बुकिंग्स कैंसल कर दी। सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। कई भारतीयों ने मालदीव की बुकिंग कैंसल कर दी और इसका स्क्रीन शॉट सोशल माडिया पर शेयर किया। 2023 में मालदीव के टूरिज्म मार्केट में भारत की हिस्सेदारी 11% थी।

इंडियन टूरिस्ट

मालदीव सरकार का आंकड़ों के मुताबिक 28 जनवरी तक कुल 174,400 पर्यटक मालदीव आए। इनमें केवल 13,989 भारतीय थे। इस दौरान रूस के 18,561, इटली के 18,111, चीन के 16,529 और यूके के 14,588 पर्यटक मालदीव पहुंचे। दिसंबर, 2023 में मालदीव के टूरिज्म मार्केट में रूस की हिस्सेदारी 24.1% और भारत की 23.4% थी। 2023 में दो लाख से अधिक भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की यात्रा की। इसके बाद रूस और चीन का नंबर है। उससे पहले 2021 और 2022 में भी मालदीव जाने वाले पर्यटकों में भारत पहले नंबर पर था। 2021 में 2.91 लाख से अधिक भारतीय मालदीव पहुंचे थे जबकि 2022 में यह संख्या 2.41 लाख थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.