मालीवाल बोलीं- केजरीवाल न मिलने आए, न ही फोन किया:उनके सामने मुझे पीटा गया, फिर भी मदद नहीं की, इससे दुखी हूं

Updated on 01-06-2024 12:01 PM

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर अपनी निराशा जाहिर की। मालीवाल ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि केजरीवाल आज तक न तो मुझे फोन किया, न ही मुझसे मिलने आए और न ही उन्होंने मेरी कहीं कोई मदद की। पूरी पार्टी इस समय बिभव कुमार के साथ खड़ी है। ऐसे में मैं बहुत दुखी हूं, क्योंकि हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले केजरीवाल ने मेरे मुद्दे पर मेरा साथ देना, मेरे लिए स्टैंड लेना या मेरे मुद्दे पर बात करना जरूरी नहीं समझा।

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल की ड्राइंग रूम में उन्हें पीटा गया, लेकिन वो बचाने नहीं आए। बल्कि कोई भी बचाने नहीं आया। मालीवाल ने यह भी कहा कि कोर्ट के बाहर उन्हें गलत तरीके से दोषी ठहराने की कोशिश की गई।

केजरीवाल के PA पर स्वाति से मारपीट का आरोप
राज्यसभा सांसद मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले में 16 मई को FIR दर्ज की थी। 18 मई को बिभव कुमार को अरेस्ट कर लिया गया। फिलहाल वो पुलिस कस्टडी में हैं।

घटना के अगले दिन 14 मई को AAP नेता संजय सिंह ने कबूल किया था कि मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता हुई। संजय सिंह ने कहा, ‘इस पूरी घटना पर दिल्ली के सीएम ने संज्ञान लिया है। वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। जहां तक स्वाति मालीवाल जी का सवाल है, उन्होंने देश और समाज के लिए बहुत काम किया है। वे सीनियर और पुराने नेताओं में से एक हैं। हम उनके साथ हैं।’

बिभव सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में बर्खास्त हुए
मार्च 2024 में बिभव को CM के पर्सनल सेक्रेटरी के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। स्पेशल सेक्रेटरी विजिलेंस वाईवीवीजे राजशेखर ने आदेश जारी कर कहा था कि बिभव की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई हैं। उनकी नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन नहीं किया गया। इसलिए ये नियुक्ति अवैध और शून्य करार दी जाती है। राजशेखर ने ये आदेश 2007 के एक मामले के आधार पर दिया।

दरअसल, 2007 में बिभव पर एक सरकारी अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप लगा था। नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात महेश पाल ने बिभव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता (एक पब्लिक सर्वेंट) को उसकी ड्यूटी करने से रोका, उसे गाली और धमकी दी। महेश ने 25 जनवरी 2007 को नोएडा सेक्टर-20 के पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से भी एक्शन लिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.