मल्लिकार्जुन खड़गे, अम‍ित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा 28 को

Updated on 28-09-2023 02:28 PM

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में केंद्रीय स्तर के नेताओं का दौरा जारी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भिलाई में दौरे के बाद गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

खड़गे बलौदाबाजार-भाटापारा के सुमाभाठा में कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में शामिल होकर किसान-मजदूरों को साधेंगे।

वहीं भाजपा नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रायपुर में चुनावी रणनीति बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में चुनावी रणनीति बनाकर सत्ता वापसी के लिए मंत्र फूंकेंगे।

नई योजना से मजदूर-किसान को साधेंगे खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे सम्मेलन में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ भी करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद होंगे। कृषकों और श्रमिकों को न्याय योजनाओं व श्रमिक योजनाओं की राशि का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर 266 करोड़ रुपये के 264 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा।

150 कार्यों का लोकार्पण होगा
इनमें 176 करोड़ रुपये के 150 कार्यों का लोकार्पण व 90 करोड़ रुपये की राशि के 114 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को उनके बैंक खातों में 1895 करोड़ रुपये और गोधन न्याय योजना के 65 हजार गोबर विक्रेताओं को 5 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना

इसे मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 23 हजार 893 करोड़ रुपये और गोधन न्याय योजना में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 507.14 करोड़ रुपये हो जाएगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में 24.52 लाख किसानों को 1895 करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी होगी।

टिकट वितरण पर मंथन करेंगे शाह
देश की राजनीति का चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री शाह तीन महीने के भीतर पांचवीं बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह 28 सितंबर की दोपहर 12:45 बजे रायपुर के माना विमानतल पहुंचेंगे। वह राजस्थान से सीधे रायपुर आएंगे और भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक लेंगे।

दूसरी सूची के प्रत्याशियों को लेकर मंथन संभव
पार्टी सूत्रों की मानें तो बैठक में दूसरी सूची के प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया जाएगा। भाजपा ने अभी तक 21 विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अन्य प्रत्याशियों के लिए भी जल्द ही सूची जारी की जाएगी। प्रदेश में चल रही परिवर्तन यात्रा का फीडबैक लेकर वह सियासी नब्ज टटोलेंगे। वह उच्च स्तरीय बैठक लेंगे।

शाह का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम
11:15 बजे- जयपुर से प्रस्थान
12:45 बजे- रायपुर आगमन
12:50 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर, छत्तीसगढ़
13:00 बजे – कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर, छत्तीसगढ़
13-14 बजे – दोपहर के भोजन के लिए आरक्षित
14-19 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक
19-19:30 बजे- रात्रि भोजन
19:30 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
19.45 बजे- दिल्ली के लिए रवाना

फिर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी और प्रियंका
छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के मुकाबले कांग्रेस महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर दो अक्टूबर से भरोसा यात्रा निकालने जा रही है। कांग्रेस 90 विधानसभा क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर केंद्र की मोदी सरकार और 15 वर्ष की रमन सिंह की सरकार की नाकामियों को गिनाएगी। एक तरफ भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर और तीन अक्टूबर को जगदलपुर आ रहे हैं। चार अक्टूबर को प्रियंका गांधी का संभावित दौरा है। प्रियंका गांधी का दौरा कांकेर में होना संभावित है। जिसमें मेडिकल कालेज का शिलान्यास और पंचायतीराज के जन प्रतिनिधियों का सम्मेलन है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.