मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे छत्तीसगढ़, सीएम बघेल ने किया स्वागत

Updated on 28-09-2023 02:21 PM

रायपुर। नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को बलौदा बाजार - भाटापारा जिला के सुमाभाटा में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में भाग लेने प्रदेश की राजधानी रायपुर पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया।

खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा के निकटवर्ती ग्राम -सुमाभाठा में कृषक सह श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 24.52 लाख किसानों को 1895 करोड़ रूपए की तीसरी किश्त की राशि बटन दबाकर जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत 266 करोड़ रूपए के 264 विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, कृषि और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगल्ले, रायपुर सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, सुश्री शकुन्तला साहू, विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा, विधायक बलौदाबाजार प्रमोद कुमार शर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत भाटापारा सुमित्रा वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत सुमा पुष्पा जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की भी उपस्थिति रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.