मालवी मल्होत्रा को 4 साल बाद मिला न्याय, चाकू मारने वाले आरोपी को मिली 3 साल की सजा, शादी से किया था इनकार

Updated on 08-10-2024 12:19 PM
टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा को करीब चार साल बाद आखिरकार न्याय मिल गया है। खुद को प्रोड्यूसर बताने वाले एक शख्स योगेश महिपाल सिंह ने एक्ट्रेस पर चाकू से हमला किया था। मुंबई की एक सत्र अदालत ने पिछले हफ्ते योगेश को दोषी करार देते हुए तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्याय मिलने के बाद एक्ट्रेस ने कहा कि शारीरिक जख्मों से ज्यादा मानसिक पीड़ा ने उन्हें प्रभावित किया है।

जानकारी के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2020 की रात को अंधेरी के वर्सोवा इलाके में योगेश महिपाल सिंह ने Malvi Malhotra के पेट और हाथों पर चाकू से वार किया। हमलावर मौके से भाग गया, जबकि हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक्ट्रेस को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मामला किया था दर्ज, कोर्ट ने पाया दोषी


आखिरकार वो अपने घावों से उबर गई। इस बीच, पुलिस ने योगेश के खिलाफ हत्या के प्रयास और पीछा करने का मामला दर्ज किया और अदालत ने अब उसे इन आरोपों में दोषी पाया है। उसने खुद को प्रोड्यूसर बताया था।

'मैं मेंटल ट्रॉमा से गुजरी हूं'


मालवी मल्होत्रा ने कोर्ट के फैसले के बाद न्यूज18 से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं बहुत मेंटल ट्रॉमा से गुजरी हूं। शारीरिक जख्मों से ज्यादा, ये मानसिक पीड़ा थी, जिसने मुझे प्रभावित किया।'

घरवालों ने उबारने में की मदद


घटना के बाद एक्ट्रेस ने PTSD से बताया कि उन्हें शुरू में बहुत डर लगा, जैसे कोई लगातार उनका पीछा कर रहा हो या उन्हें परेशान कर रहा हो। वो कहती हैं, 'लेकिन मेरे परिवार, खासकर मेरे पिताजी ने मेरी मदद की। उन्होंने मुझसे कहा कि शारीरिक चोटें ठीक हो जाएंगी, लेकिन मुझे अपना जीवन डर के साथ नहीं जीना चाहिए। उन्होंने मुझे सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए कहा और मुझे घर से बाहर निकलने और खरीदारी करने या कुछ और करने के लिए मजबूर किया, जिससे मुझे खुशी मिले।'

योगेश से फेसबुक पर मिली थीं मालवी


उस समय पुलिस को दिए गए अपने बयान में मालवी मल्होत्रा ने कहा कि 2019 में योगेश ने फेसबुक पर उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उन्होंने इसे एक्सेप्ट कर लिया। दोनों चैटिंग करने लगे। जब योगेश ने उन्हें प्रपोज किया और उन्होंने प्रपोजल को ठुकरा दिया तो वो शादी करने पर जोर देता रहा। इस वजह से मालवी ने योगेश से अपना रिश्ता खत्म कर दिया।

जेब से चाकू निकाला और तीन बार वार किया


घटना की रात मालवी ने बताया कि जब वो अपने घर की ओर जा रही थीं तो योगेश अपनी ऑडी (कार) में आया और उनसे बात करने के लिए कहा। जब उन्होंने योगेश को नजरअंदाज किया तो उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और उन्हें तीन बार चाकू मारा। मालवी ने हिंदी, मलयालम और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। वो कई टीवी सीरिय्स और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.