ममता के भतीजे ने बजट पर उठाए सवाल:कहा- BUDGET में B-बिट्रेयल, U-अनएम्प्लॉयमेंट, T-ट्रैजेडी समझा जाए, NDA अस्थिर और कमजोर अलायंस

Updated on 25-07-2024 01:56 PM

संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन दोनों ही सदनों में बजट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में तो विपक्ष ने वॉकआउट भी किया। लोकसभा का कार्यवाही के दौरान TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए BUDGET की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि बजट में B का मतलब बिट्रेयल (विश्वासघात), U का मतलब अनएम्प्लॉयमेंट (बेरोजगारी), D का मतलब डिप्राइव्ड (वंचित), G का मतलब गारंटी (0 वारंटी), E का मतलब एसेंट्रिक (सनकी) और T का मतलब ट्रैजडी (त्रासदी) है।

अभिषेक के बजट वाले बयान पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि TMC नेता ने तीन आपत्तिजनक और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। बांसुरी ने स्पीकर ओम बिरला से इन शब्दों को लोकसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग की। इस पर स्पीकर ने कहा कि मैं इसे पढ़ूंगा। जरूरत लगी तो इस पर फैसला लिया जाएगा।

संसद में बिरला-अभिषेक का वाद-विवाद हुआ
लोकसभा में बजट पर बहस के दौरान स्पीकर ओम बिरला और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी में भी वाद-विवाद हुआ। अभिषेक ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि बिल को किसानों, किसान संगठन या विपक्षी दलों की सलाह लिए बिना ही पास कर दिए।

इस पर स्पीकर बिरला ने कहा था कि सदन में बिलों पर साढ़े पांच घंटे की चर्चा हुई। अभिषेक ने फिर कहा कि इस पर कोई डिस्कशन नहीं हुआ। तब बिरला ने कहा कि स्पीकर जब बोलता है तो सही बोलता है। आप खुद को सही कर लीजिए। इस पर अभिषेक ने कहा, 'जब मैं बोलता हूं तो गलत नहीं बोलता।' अभिषेक बनर्जी TMC के महासचिव और पार्टी में ममता बनर्जी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

अपने भाषण में अभिषेक बनर्जी ने बजट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बजट में क्लैरिटी का अभाव है। भाजपा ने इसमें 140 करोड़ देशवासियों को राहत देने की बजाय अपने सहयोगी दलों को साधने का काम किया है।

TMC सांसद से बिरला बोले- आप मुझे निर्देश नहीं दे सकते
अभिषेक बनर्जी के भाषण के दौरान हंगामा भी हुआ। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने स्पीकर ओम बिरला से कहा कि आप सत्ता पक्ष के सांसदों को कुछ नहीं बोलते, हम लोगों को बोलते हैं। इस पर बिरला ने कहा, 'आप मुझे निर्देश नहीं दे सकते।' स्पीकर बिरला ने सांसदों को नसीहत दी कि कई सदस्य आसंदी को चुनौती देते हैं, इससे बचना चाहिए।

अभिषेक बनर्जी बोले- भाजपा अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन महंगाई बढ़ी हुई है। सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। भाजपा के नेता कहते हैं- जो हमारे साथ, हम उनके साथ। भाजपा की तरफ से मंगल सूत्र और मुजरा जैसे बयान दिए गए। इन सबसे पता चलता है कि अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।

अभिषेक ने कांवड़ यात्रा का मुद्दा भी उठाया। कहा कि धर्म किसी का भी व्यक्तिगत मामला होता है, लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। भाजपा का इस बार लोकसभा और राज्यसभा में एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है। उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.