बंगाल में कांग्रेस को 2 सीटें देने पर ममता अड़ीं जेडीयू बोली- हमारी 17 सीटें, इसपर समझौता नहीं

Updated on 09-01-2024 12:54 PM

लोकसभा चुनाव में अब तीन महीने बचे हैं, लेकिन अब तक I.N.D.I.A में शीट शेयरिंग पर बात नहीं बन रही। खबर है कि बंगाल में कांग्रेस-टीएमसी, बिहार में कांग्रेस--जेडीयू-आरजेडी में सीटों लेकर मतभेद है। सोमवार (8 जनवरी) को कांग्रेस और AAP के नेताओं के बीच बैठक हुई।

आज मंगलवार को कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और NCP (शरद गुट) के बीच मुंबई में बैठक होनी है। इस बैठक में संजय राउत, सुप्रिया सुले, अशोक चव्हाण और नाना पटोले शामिल होंगे।

TMC और कांग्रेस में मतभेद के संकेत
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी 29 या 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर सकते हैं। यात्रा के बंगाल पहुंचने के पहले ही विपक्षी गठबंधन इंडिया में टूट के संकेत मिलने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और सीएम ममता बनर्जी राज्य में 42 में से 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वे कांग्रेस को बहरामपुर और मालदा दक्षिण सीट ही देंगी। 2019 में ये सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। कांग्रेस ज्यादा जोर लगाए तो दार्जिलिंग सीट दे सकती है, जो अभी भाजपा के पास है। वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कह चुके हैं कि 5 सीट तो कांग्रेस अपने दम पर जीत जाएगी। ममता सीटें देने वाली कौन हैं?

ममता से 9 से 10 सीटें मांग सकती है कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं को राहुल की यात्रा से बहुत उम्मीदें हैं। ऐसे में वो कम से कम 9 से 10 सीटें ममता से मांग सकती है। यदि वे राजी नहीं हुईं तो सीपीएम को साथ लेकर इन सीटों पर उतर सकती है।

इनमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर सीट, उत्तर दीनाजपुर की रायगंज सीट, माल्दा उत्तर की सीट भी शामिल है। जंगीपुर में प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत चुनाव जीते थे। रायगंज कांग्रेस की पारंपरिक सीट है और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी लंबे समय तक जीतते रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल को 22, भाजपा को 18, कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं।

कांग्रेस को दिल्ली में 3 सीटें देने को तैयार AAP
AAP और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सोमवार को हुई मीटिंग के बाद दोनों पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक AAP दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटें और पंजाब में 6 सीटें देने को तैयार है। बदले में हरियाणा में 10 में से 3 सीटें और गुजरात में 26 में से 1 सीट पर AAP अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है। वहीं, गोवा में भी AAP एक सीट पर चुनाव लड़ने की डिमांड कर रही है।

जदयू की दो टूक-हमारी 17 सीटें, समझौता नहीं
बिहार में जदयू ने भी सीटों को लेकर झुकने से इनकार कर दिया है। पार्टी ने इस बार 17 सीटों पर दावा किया है। इनमें 16 सीटें वे हैं, जिन पर पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ गठबंधन में रहते हुए उसने जीत हासिल की थी। एक सीट पर वह दूसरे नंबर पर रही थी।

जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी ने पिछले चुनाव में 16 सीटें जीती थीं और इन सीटों पर हम समझौता नहीं करेंगे। त्यागी ने गठबंधन में फैसलों पर देरी को लेकर भी सवाल उठाया। कहा- गठबंधन के संरक्षणात्मक ढांचे से लेकर उम्मीदवारों के चयन और संयुक्त सभाओं का न होना चिंता का विषय है। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने भी कहा- जदयू की जो चिंता है, वह हमारी और सभी दलों की है।

दिल्ली-पंजाब में सीटों पर कांग्रेस-AAP की बैठक
कांग्रेस और आप के नेता लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली और पंजाब में सीटों के बंटवारे पर सोमवार को मिले। कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हम फिर मिलेंगे। उसके बाद सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.